September 4, 2023 7:17 PM

नई दिल्ली में 18वें जी20 शिखर सम्मेलन में डिजिटल इंडिया एक्सपीरियंस ज़ोन प्रमुख आकर्षण होगा

नई दिल्ली में 18वें जी20 शिखर सम्मेलन में डिजिटल इंडिया एक्सपीरियंस ज़ोन प्रमुख आकर्षण होगा। नई दिल्ली के प्रगति मैदान में शिखर सम्मेलन 9 और 10 सितंबर को आयोजित किया जाएगा। हमारे संवाददाता ने बताया है कि इसका उद्देश्य डिजिटल सार्वजनिक बुनियादी ढांचे और भारत में डिजिटल ब...

September 4, 2023 7:15 PM

केंद्रीय मंत्री जी. किशन रेड्डी मेरी माटी-मेरा देश के अंतर्गत तेलंगाना में मिट्टी एकत्रित करने के अभियान में हुए शामिल

  केंद्रीय पर्यटन मंत्री जी. किशन रेड्डी आज तेलंगाना में मेरी माटी-मेरा देश के अंतर्गत तेलंगाना के गोशामहल विधानसभा क्षेत्र में मिट्टी एकत्रित करने के अभियान में शामिल हुए। श्री रेड्डी ने दुर्गा माता मंदिर में पूजा-अर्चना की और पौधे लगाए, इस अवसर पर उनके साथ राज्‍यसभा सदस्‍य...

September 4, 2023 7:13 PM

बिहार में एम्स पटना, ड्रोन के माध्यम से जीवन रक्षक दवाओं, सांप की जहर रोधी दवा और टीकों की आपूर्ति जल्द शुरू करेगा

बिहार में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, एम्स पटना जल्द ड्रोन के माध्यम से जीवन रक्षक दवाओं, सांप की जहर रोधी दवा और टीकों की आपूर्ति शुरू करेगा। संस्थान के कार्यकारी निदेशक डॉ गोपाल कृष्ण पाल ने बताया कि केंद्र सरकार ने इसकी स्वीकृति दे दी है और इस पर जल्द की काम शुरु हो जायेगा। उ...

September 4, 2023 7:12 PM

केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा है कि देश को आत्‍मनिर्भर और पांच ट्रिलियन डॉलर वाली अर्थव्‍यवस्‍था बनने के लिए लॉजिस्टिक्‍स खर्चों में कटौती करनी होगी

सड़क परिवहन और राज्‍यमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहा है कि देश को आत्‍म निर्भर और पांच ट्रिलियन डॉलर वाली अर्थव्‍यवस्‍था बनने के लिए लॉजिस्टिक्‍स खर्चों में कटौती करनी होगी। वे आज नई दिल्‍ली में भारतीय राष्‍ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण और मंत्रालय के अधिकारियों के साथ एक समीक्षा बैठक में बोल रहे थे...

September 4, 2023 6:41 PM

उत्तराखंड सरकार, स्वयं सहायता समूहों को बढ़ाने के लिये हर संभव सहायता दे रही हैः मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य सरकार, स्वयं सहायता समूहों को बढ़ाने के लिये हर संभव सहायता दे रही है। उन्होंने चमोली जिले के ग्वालदम में बधाणगढी स्वायत्त सहायता समूह की महिलाओं से मुलाकात की। श्री धामी ने कहा कि समूहों के उत्पादों की अच्छी ब्राडिंग और पैकेजिंग के साथ विपणन की बेहतर व्यव...

September 4, 2023 6:40 PM

अल्मोड़ा स्थित विवेकानंद पर्वतीय कृषि अनुसंधान मडुवा और झंगोरा की नई प्रजाति कर रहा विकसित

अल्मोड़ा स्थित विवेकानंद पर्वतीय कृषि अनुसंधान मडुवा और झंगोरा की नई प्रजाति विकसित कर रहा है। प्रयोगशाला परिक्षेत्र में स्थित खेतों और पॉली हाउस में गमलों में झंगोरे और मडुवे की क्रॉसबीड उगाकर वैज्ञानिक शोध कर रहे हैं। संस्थान के निदेशक डॉक्टर लक्ष्मी कांत ने बताया कि संस्थान ने मडुवा की पंद्रह और झ...

September 4, 2023 6:38 PM

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चमोली जिले में आपदा राहत कार्यों की समीक्षा की

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चमोली जिले में आपदा राहत कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को भारी बारिश के कारण क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत का कार्य जल्द पूरा करने के निर्देश दिये। उन्होंने आपदा प्रभावित लोगों तक हर संभव मदद पहुंचाने और क्षति का आंकलन कर रिपोर्ट जल्द शासन को भेजने...

September 4, 2023 6:37 PM

भारत की जी-20 में अध्यक्षता का उत्सव कार्यक्रम के तहत आकाशवाणी के तत्वावधान में आयोजित किया गया कार्यक्रम

आकाशवाणी देहरादून ने आज भारत की जी-20 में अध्यक्षता का उत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत लोक संगीत सभा और परिसंवाद कार्यक्रम का आयोजन किया। संस्कृति विभाग के प्रेक्षागृह में आयोजित इस कार्यक्रम में पदम श्री कल्याण सिंह रावत मैती, डाक्टर बीकेएस संजय, डाक्टर माधुरी बड़थ्वाल और पदम श्री बसंती बिष्ट को सम्मानित...

September 4, 2023 6:35 PM

उत्तराखंड विधानसभा का मॉनसून सत्र कल से, विधानसभा अध्यक्ष ने सत्र को शांतिपूर्ण चलाने के संबंध में विधायकों से मांगा सहयोग

विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूड़ी भूषण की अध्यक्षता में उत्तराखंड विधानसभा के मानसून सत्र के लिए देहरादून में सर्वदलीय बैठक हुई। बैठक में मानसून सत्र को शांतिपूर्ण चलाने के संबंध में विधानसभा अध्यक्ष ने विधायकों से सहयोग मांगा। सर्वदलीय बैठक मे नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य,  बसपा विधायक मोहम्मद. शाहज़ाद...

September 4, 2023 6:33 PM

पौड़ी के राजकीय इंटर कालेज के विज्ञान प्रवक्ता दौलत सिंह गुसांई राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार से होंगे सम्मानित

पौड़ी जिले के सेंधीखाल स्थित राजकीय इंटर कालेज के विज्ञान प्रवक्ता दौलत सिंह गुसांई को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2023 के लिए चुना गया है। कल शिक्षक दिवस पर उन्हें यह सम्मान दिया जाएगा। शिक्षा महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने बताया कि श्री गुसांई ने छात्राओं को स्कूल में प्रवेश दिलाने के साथ ही प्रभावी शिक्...