September 4, 2023 2:32 PM

मौसम विभाग ने इस महीने की 7 तारीख तक ओडिशा के कई जिलों में मूसलाधार वर्षा की संभावना व्यक्त की

ओडिशा के कई जिलों में इस महीने बृहस्पतिवार तक मूसलाधार वर्षा होने की संभावना है। मौसम विभाग ने बताया कि बारिश हिमालय की निचली पहाड़ियों तथा आसपास के इलाकों में जारी रह सकती है। पश्चिम-मध्‍य बंगाल की खाड़ी तथा उत्‍तर-पश्चिम के ऊपर अगले 36 घंटों के दौरान हवा का कम दबाव बने रहने की संभावना है...

September 4, 2023 2:31 PM

अरुणाचल प्रदेश विधानसभा का 12 वां सत्र आज से हुआ शुरू

    अरुणाचल प्रदेश की सातवीं विधानसभा का 12वां सत्र आज प्रारंभ हुआ। इसकी चार बैठकें होंगी और यह सात सितम्‍बर को सम्‍पन्‍न होगा। अरुणाचल प्रदेश विधानसभा के इतिहास में पहली बार इस सत्र के संचालन के लिए सभी महिला विधायकों को अध्‍यक्ष के पैनल में शामिल किया गया है। शामिल की गई विधायक...

September 4, 2023 2:27 PM

छह राज्यों की सात विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए प्रचार समाप्त, मतदान कल होगा

    देश के छह राज्‍यों के सात विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के उपचुनाव के लिए प्रचार कल समाप्‍त हो गया। उत्‍तर प्रदेश की घोसी, उत्‍तराखंड की बागेश्‍वर, केरल की पुत्‍थूपल्‍ली, त्रिपुरा की धनपुर तथा बोक्‍सानगर, पश्चिम बंगाल की धूप गिरी और झारखंड की डुमरी विधानसभा सीट पर कल ...

September 4, 2023 2:26 PM

नौसेना कमांडरों के सम्मेलन का दूसरा संस्करण आज से नई दिल्ली में शुरू होगा

  वर्ष 2023 का दूसरा नौसेना कमांडर्स सम्मेलन आज से नई दिल्ली में शुरू हो रहा है। वर्ष में दो बार आयोजित किये जाने वाले इस सर्वोच्च सम्मेलन में नौसेना कमांडर महत्वपूर्ण नीतिगत निर्णयों पर विचार करेंगे। तीन दिन के इस सम्मेलन के दौरान नौसेना के वरिष्ठ अधिकारी पिछले छह महीने के दौरान की गई संचालन,&...

September 4, 2023 2:25 PM

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ आज से राजस्थान की दो दिवसीय यात्रा पर

    उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ आज से दो दिन के दौरे पर राजस्थान में हैं। वे आज दोपहर जयपुर एयरपोर्ट पहुंचे, जहां राज्यपाल कलराज मिश्र ने उनका स्वागत किया। उपराष्ट्रपति आज दोपहर बाद जयपुर के महारानी महाविद्यालय में  “राष्ट्रीय उत्थान में महिलाओं की भागीदारी” विषय पर शिक्षकों और...

September 4, 2023 2:20 PM

सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा- समय से पहले लोकसभा चुनाव कराने की सरकार की कोई योजना नहीं

  सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने स्पष्ट किया है कि सरकार की समय से पहले लोकसभा चुनाव कराने की कोई योजना नहीं है। एक निजी टीवी चैनल के साथ एक साक्षात्कार में उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनावों को आम चुनावों के साथ कराने की कोई योजना नहीं है। उन्होंने चुनाव समय से पहले या देरी ...

September 4, 2023 2:18 PM

जलवायु अनुकूल कृषि पर जी-20 तकनीकी कार्यशाला तेलंगाना के हैदराबाद में शुरू

  केंद्रीय कृषि और किसान कल्याण राज्य मंत्री सुश्री शोभा करंदलाजे ने आज हैदराबाद के शमशाद में जलवायु अनुकूल कृषि पर तीन दिवसीय जी-20 तकनीकी कार्यशाला का उद्घाटन किया। इस कार्यक्रम में जी-20 देशों तथा आमंत्रित देशों के 100 से अधिक प्रतिनिधि भाग ले रहे हैं।    इस अवसर पर केंद्रीय राज्‍य...

September 4, 2023 2:16 PM

सरकार ने कहा-भारत ने जी-20 अध्यक्षता के दौरान अल्‍प विकसित और विकासशील देशों की आवाज उठाने के व्‍यापक प्रयास किये और अफ्रीकी संघ को जी-20 का स्थायी सदस्य बनाने के लिए समर्थन मांगा

जी-20 की भारत की अध्‍यक्षता के अंतर्गत विकासशील और अल्‍पविकसित देशों की आवाज को बढ़ावा देने और अफ्रीकी देशों के लिए सकारात्‍मक समर्थन के सघन प्रयासों से इन देशों को जी-20 देशों के संगठन का स्‍थायी सदस्‍य बनने में मदद मिल सकती है। आकाशवाणी समाचार के साथ विशेष भेंट में जी-20 संचालन के व...

September 4, 2023 12:44 PM

कनाडा में कथित खालिस्‍तान जनमत संग्रह के आयोजन को कनाडाई अधिकारियों ने रद्द किया

    कनाडा में कथित खालिस्‍तान जनमत संग्रह के आयोजकों को एक पब्लिक स्‍कूल में मत संग्रह कराने की वहां के अधिकारियों द्वारा दी गई अनुमति रद्द करने के कारण आयोजकों को एक बड़ा धक्‍का पहुंचा। ब्रिटिश कोलंबिया के सर्रे नगर के एक स्‍कूल में दस सितम्‍बर को जनमत संग्रह करवाया जाना निर्धारित था। सर्...

September 4, 2023 12:37 PM

केरल, पुथुपल्ली विधानसभा क्षेत्र में उपचुनाव कल, सभी तैयारियां पूरी

  केरल के कोट्टायम में पुथुपल्ली विधानसभा क्षेत्र में कल होने वाले उपचुनाव के सुचारू संचालन के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मतदान सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक होगा।  कुल 7 उम्मीदवार मैदान में हैं। मुख्य मुकाबला यूडीएफ उम्मीदवार चांडी ओमन, एलडीएफ उम्मीदवार जेक सी थॉमस और ए...