September 3, 2023 3:56 PM

बागेश्वर विधानसभा उपचुनाव के लिए आज चुनाव प्रचार का आखिरी दिन, 5 सितंबर को होगा मतदान

बागेश्वर विधानसभा उपचुनाव के लिए आज चुनाव प्रचार का आखिरी दिन है। 5 सितंबर को इस विधानसभा सीट पर मतदान होना है। इस बीच मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी बागेश्वर दौरे पर हैं। बागेश्वर दौरे के दूसरे दिन मुख्यमंत्री ने सुबह गरुड़ क्षेत्र के भौन खोला गांव में स्थानीय लोगों से मिलकर सरकार की ओर से संचालित ...

September 3, 2023 3:54 PM

देहरादून में डेंगू की रोकथाम और प्रभावी नियंत्रण के लिए जिला प्रशासन ने जारी किए दिशा निर्देश

देहरादून में डेंगू की रोकथाम और प्रभावी नियंत्रण के लिए जिला प्रशासन की ओर से लगातार दिशा निर्देश जारी किए जा रहे हैं। इससे लड़ने के लिए कंट्रोल रुम भी संचालित किया जा रहा है। डेंगू को लेकर किसी भी तरह की शिकायत, सहायता और परामर्श के लिए टोल फ्री न. 18 00 18 02 525 पर कॉल करें। जिला प्रशासन ने बताया ...

September 3, 2023 3:52 PM

गंगोत्री विधायक सुरेश सिंह चौहान ने उत्तरकाशी जिले के जसपुर, निराकोट और सिल्याण गांव में विभिन्न सड़कों का किया शिलान्यास

गंगोत्री विधायक सुरेश सिंह चौहान ने आज उत्तरकाशी जिले के जसपुर, निराकोट और सिल्याण गांव में विभिन्न सड़कों का शिलान्यास किया। इस अवसर पर श्री चौहान ने कहा कि सड़कों के निर्माण से क्षेत्र के लोगों को आवागमन में आसानी होगी। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में विकास कार्य करवाना उनकी प्राथमिकता है। इस अवसर पर ग्...

September 3, 2023 3:51 PM

कृषि मंत्री गणेश जोशी ने अधिकारियों को राजकीय उद्यान चौबटिया को बागवानी पर्यटन के रूप में विकसित करने के दिए निर्देश

कृषि मंत्री गणेश जोशी ने अधिकारियों को राजकीय उद्यान चौबटिया के अनुसंधान केंद्र को पुनर्जीवित और बागवानी पर्यटन के रूप में विकसित करने के निर्देश दिए हैं। श्री जोशी ने रानीखेत स्थित राजकीय उद्यान चौबटिया के निरीक्षण के दौरान ये निर्देश दिए। उन्होंने चौबटिया उद्यान और एप्पल मिशन के तहत अधिक से अधिक क...

September 3, 2023 3:49 PM

लोक निर्माण मंत्री सतपाल महाराज ने भोपाल पानी स्थित राजकीय अभिलेखागार का किया निरीक्षण

लोक निर्माण मंत्री सतपाल महाराज ने भोपाल पानी स्थित महानिदेशक संस्कृति के नियंत्रणाधीन राजकीय अभिलेखागार का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को अभिलेखागार में व्यवस्थाओं को ठीक करने के साथ -साथ उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारियों पर आधारित अभिलेखों और चित्रों की प्रदर्शनी लगाने के निर्देश दिए। श्री ...

September 3, 2023 3:48 PM

उत्तराखंड विधानसभा का मॉनसून सत्र 5 सितंबर से होगा शुरू

उत्तराखंड विधानसभा सत्र 5 सितंबर से शुरू हो रहा है। ये पंचम विधानसभा के वर्ष का द्वितीय सत्र होगा। सत्र की तैयारियां जोरों पर चल रही है। सत्र के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन की ओर से विधानसभा परिसर के चारों तरफ 300 मीटर की परिधि में 5 सितंबर से धारा-144 लागू रहेगी। इस क्षेत्र...

September 3, 2023 3:46 PM

कई जिलों में बारिश के बाद मौसम में हुआ बदलाव

राज्य के कई जिलों में कल शाम हुई बारिश के बाद मौसम में बदलाव आए हैं। मौसम विभाग के अनुसार आज रांची और पश्चिमी सिंहभूम जिले के कुछ भागों में 2  से 3 घंटे में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है। इसे लेकर विभाग ने यलो अर्लट जारी किया है। मौसम विभाग ने कहा है 4 सितंबर को संताल परगना क...

September 3, 2023 3:42 PM

पूर्वी सिंहभूम के विधायक सरयू राय 8 सितंबर को उपायुक्त कार्यालय के समक्ष देंगे धरना

नागरिक सुविधा और विधि व्यवस्था को लेकर पूर्वी सिंहभूम के विधायक सरयू राय 8 सितंबर को उपायुक्त कार्यालय के समक्ष धरना देंगे। उन्होंने कहा है कि सिदगोड़ा सूर्य मंदिर परिसर की सरकारी जमीन पर कब्जा जमाने की साजिश का पर्दाफाश किया जाएगा। इसके लिए पोल खोलो अभियान की शुरूआत कर दी गई है। संवाददाताओं को संबोध...

September 3, 2023 3:39 PM

बिहार: जहरीली शराब पीने से 2 लोगों की मौत

बिहार के पश्चिम चम्पारण जिले के मझौलिया थाना क्षेत्र अंतर्गत लालसरैया गांव में कथित तौर पर जहरीली शराब पीने से 2 लोगों की  मौत हो गई। 2 अन्य बीमार बताए जा रहे हैं। कल दोनों को इलाज के लिए बेतिया के सरकारी अस्पताल जी एम सी एच में भर्ती कराया गया है। इधर, परिजनों ने बिना पोस्टमार्टम कराये मृतकों ...

September 3, 2023 3:35 PM

सरायकेला प्रखंड के सभी पंचायत में आंकक्षी योजनाओं के तहत चिंतन शिविर का हुआ आयोजन

सरायकेला खरसावां जिले के सरायकेला प्रखंड के सभी पंचायत में आंकक्षी योजनाओं के तहत चिंतन शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए नीति आयोग के अतिरिक्त मिशन निदेशक आनंद शेखर ने कहा कि क्षेत्र की समस्याओं पर लोगों के विचार तथा प्रशासन की पहल ,सरायकेला प्रखंड को आदर्श के रूप में विकसित क...