September 2, 2023 4:24 PM

झारखंड: जमशेदपुर कोर्ट परिसर में अपर जिला और सत्र न्यायाधीश के पेशकार पर हुए जानलेवा हमले के मामले में विशेष सुनवाई हुई

झारखंड उच्च न्यायालय में जमशेदपुर कोर्ट परिसर में अपर जिला और सत्र न्यायाधीश के पेशकार पर हुए जानलेवा हमले के मामले में आज विशेष सुनवाई हुई। मुख्य न्यायाधीश संजय कुमार मिस्र की अदालत ने इस मामले में स्वतः संज्ञान लेते हुए अवकाश के बाद भी सुनवाई की। राज्य के गृह सचिव और पुलिस महानिदेशक अदालत में उपस्...

September 2, 2023 4:21 PM

रांची, धनबाद और जमशेदपुर के शहरी विकास पर लगभग 100 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे

रांची, धनबाद और जमशेदपुर के शहरी विकास पर लगभग 100 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। इस राशि से शहरी क्षेत्रों में 128 योजनाएं शुरू की जाएगी। सचिव सुखदेव की अध्यक्षता में हुई उच्च स्तरीय बैठक में इस योजना को मंजूरी दे दी गई। इसके तहत रांची, धनबाद और मानगो नगर निगम, जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र तथा जुगसलाई नगर...

September 2, 2023 4:18 PM

उपायुक्त शिमला आदित्य नेगी ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ आगामी लोकसभा चुनावों के संदर्भ में बैठक की

उपायुक्त शिमला आदित्य नेगी ने आज  अपने कार्यालय कक्ष में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ आगामी लोकसभा चुनावों के संदर्भ में बैठक की। उन्होंने बताया कि ईवीएम/वीवीपैट का निरीक्षण 16 सितम्बर 2023 से फागू गोदाम में प्रातः 9 बजे से शाम 7 बजे तक किया जाएगा और निरीक्षण के दौरान भारत निर्वाचन आयोग...

September 2, 2023 4:07 PM

1 सितम्बर 2023 से पोषण अभियान की हुई शुरुआत

बाल विकास परियोजना अधिकारी सुन्नी हरीश कुमार शर्मा ने बताया कि 1 सितम्बर 2023 से पोषण अभियान की शुरुआत की गई है और हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय बसंतपुर स्थित सुन्नी में तथा कार्यालय के अधीन सभी आंगनवाड़ी केंद्रों में पोषण माह मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस वर्ष र...

September 2, 2023 3:18 PM

रांची के उपायुक्त-सह-जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने चुनाव की चल रही तैयारियों को लेकर बैठक की

रांची के उपायुक्त-सह-जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने आगामी चुनाव की चल रही तैयारियों को लेकर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। उन्होंने तमाड़, मांडर, सिल्ली, खिजरी, रांची, हटिया और कांके विधानसभा क्षेत्र में पड़ने वाले मतदान केंद्रों के नाम, भवन और स्थल परिवर्तन को लेकर राजनीतिक दलों से सुझाव म...

September 2, 2023 3:14 PM

यूजीसी ने विद्यार्थियों को दी जाने वाली डिग्री में आधार नंबर दर्ज नहीं करने का दिया निर्देश

विश्वविद्यालय अनुदान आयोग, यूजीसी ने विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और संस्थानों को विद्यार्थियों को दी जाने वाली डिग्री में आधार नंबर दर्ज नहीं करने का निर्देश दिया है। केंद्र सरकार द्वारा डिग्री में आधार नंबर दर्ज करने पर रोक लगाए जाने के बाद आयोग ने यह कदम उठाया है। आयोग ने कहा कि देश के कई विश्व...

September 2, 2023 3:10 PM

6 नाबालिगों को पश्चिम बंगाल के हावड़ा स्टेशन से सकुशल रेस्क्यू कराकर परिजनों को सौंपा

दुमका जिले के गोपीकांदर के रहने वाले पहाड़िया आदिम जनजाति के 6 नाबालिगों को पश्चिम बंगाल के हावड़ा स्टेशन से सकुशल रेस्क्यू कराकर उनके परिजनों को सौंप दिया गया है। इनमें 5 नाबालिग बच्ची और 1 नाबालिग बच्चा शामिल है। इन सभी नाबालिगों को काम दिलाने का झांसा देकर विजयनगर ले जाया जा रहा था। इसकी सूचना मिलन...

September 2, 2023 1:47 PM

छत्तीसगढ़, अमित शाह ने रायपुर में राज्य की कांग्रेस सरकार के खिलाफ बीजेपी की ओर से आरोप पत्र जारी किया

छत्तीसगढ़ में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने आज रायपुर में राज्य की कांग्रेस सरकार के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी की ओर से आरोप पत्र जारी किया। श्री शाह ने आरोप लगाया कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में भ्रष्टाचार, अत्याचार, घपले, घोटाले के साथ ही धर्मांतरण के मामले और म...

September 2, 2023 1:31 PM

अमरीकी ओपन टेनिस टूर्नामेंट में नोवाक जोकोविच ने लासलो डिजेरे को हराकर चौथे दौर में प्रवेश किया

अमरीकी ओपन टेनिस टूर्नामेंट में तीन बार के चैम्पियन सर्बिया के नोवाक जोकोविच ने एक कड़े मुकाबले में अपने ही देश के लासलो डिजेरे को 4-6, 4-6, 6-1, 6-1, 6-3 से हराकर चौथे दौर में प्रवेश किया। लगातार दो सेट हारने के बाद जोकोविच ने शानदार खेल दिखाते हुए मैच में वापसी की और डिजेरे को अगले तीन स...

September 2, 2023 1:30 PM

एशिया कप क्रिकेट में आज दोपहर 3 बजे श्रीलंका के पलेक्‍कल में ग्रुप-ए मैच में भारत का मुकाबला पाकिस्तान से

एशिया कप क्रिकेट में आज श्रीलंका के कैंडी में पलेक्कल अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में भारत का मुकाबला पाकिस्तान से होगा। इस बीच, श्रीलंका के मौसम विभाग ने आज बारिश का अलर्ट जारी किया है। कैंडी में, आज सुबह बारिश हुई लेकिन प्रशंसकों को उम्मीद है कि इस महत्वपूर्ण मैच के शुरू होने पर बारिश नहीं हो...