September 2, 2023 8:18 AM

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा राजस्थान में परिवर्तन संकल्प यात्रा को झंडी दिखाकर रवाना करेंगे

राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी आज से परिवर्तन संकल्प यात्रा शुरू कर रही है। इसका उद्देश्य राज्य में सत्ता परिवर्तन करना है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा सवाई माधोपुर जिले में त्रिनेत्र गणेश मंदिर से पहली परिवर्तन यात्रा को झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। अगली तीन परिवर्तन या...

September 2, 2023 8:16 AM

गुजरात, राज्य में नारियल उत्पादन में दर्ज की गई महत्वपूर्ण वृद्धि

गुजरात में नारियल उत्पादन में महत्वपूर्ण वृद्धि दर्ज हुई है। राज्य में पिछले दस वर्षों में करीब साढ़े चार हजार हेक्टेयर अतिरिक्त भूमि में नारियल का उत्पादन हुआ है। राज्य सरकार ने नारियल उत्पादन बढ़ाने के लिए एक निर्धारित बजट के साथ गुजरात नारियल विकास कार्यक्रम शुरू किया है। 

September 1, 2023 9:57 PM

खाद्य मानक संस्था फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड आथोरिटी ने बिहार के पटना स्थित राजेंद्रनगर रेलवे स्टेशन को उच्च गुणवत्ता युक्त खान-पान सेवा मुहैया कराने के लिए बेहतरीन स्टेशन का पुरस्कार दिया

खाद्य मानक संस्था फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड आथोरिटी ( FSSAI ) ने बिहार के पटना स्थित राजेंद्रनगर रेलवे स्टेशन को उच्च गुणवत्ता युक्त खान-पान सेवा मुहैया कराने के लिए बेहतरीन स्टेशन का पुरस्कार दिया है। इस पुरस्कार का नाम Eat Right है। राजेंद्र नगर स्टेशन बिहार में यह पुरस्कार पाने...

September 1, 2023 9:54 PM

अमृत स्टेशन योजना के तहत सांसद सह रेलवे की संसदीय स्थायी समिति के अध्यक्ष राधामोहन सिंह ने भूमि पूजन किया

बिहार का मोतिहारी स्थित बापूधाम स्टेशन विश्व स्तर का बनेगा। अमृत स्टेशन योजना के तहत सांसद सह रेलवे की संसदीय स्थायी समिति के अध्यक्ष राधामोहन सिंह ने भूमि पूजन किया। 205 करोड की लागत से बापूधाम रेल स्टेशन का विकास होगा। पूर्व मध्य रेलवे जोन के तहत 57 स्टेशनों के कायाकल्प की योजना है। अमृत भारत स्टे...

September 1, 2023 9:52 PM

बिहार में विभिन्न नदियों में उफान में कमी के बाद राज्य के बाढ प्रभावित जिलों में स्थिति में सुधार हो रहा

बिहार में विभिन्न नदियों में उफान में कमी के बाद राज्य के बाढ प्रभावित जिलों में स्थिति में सुधार हो रहा है। सुपौल जिले के सरायगढ भपटियाही, किशनपुर, मरौना और अन्य प्रखंडों में बाढ का पानी उतरने के साथ सफाई कार्यों को जोर शोर से चलाया जा रहा है। इन क्षेत्रों में कोसी नदी के जलस्तर में कमी आयी है। जिल...

September 1, 2023 9:49 PM

आकाशवाणी, पटना द्वारा आज भारत की जी-20 अध्यक्षता के उत्सव के रुप पटना के विद्यापति भवन सभागार में संगीतमय संध्या का आयोजन किया गया

आकाशवाणी, पटना द्वारा आज भारत की जी-20 अध्यक्षता के उत्सव के रुप पटना के विद्यापति भवन सभागार में संगीतमय संध्या का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन आकाशवाणी पटना के प्रमुख सह उप महानिदेशक वेद प्रकाश ने किया। इस अवसर पर जाने माने सरोद और सितार वादक कलाकार केडिया बंधुओं मनोज कुमार केडिया और ...

September 1, 2023 9:46 PM

आगामी चौबीस घंटों के दौरान छत्तीसगढ़ में अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने अथवा गरज-चमक के साथ छींटें पड़ने की संभावना

आगामी चौबीस घंटों के दौरान छत्तीसगढ़ में अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने अथवा गरज-चमक के साथ छींटें पड़ने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार ऊपरी हवा का एक चक्रवाती घेरा उत्तर-पूर्व बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना हुआ है। वहीं, एक द्रोणिका भी दक्षिण तटीय आंध्रप्रदेश तक विस्तारित है। इसके असर से कल...

September 1, 2023 9:45 PM

छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीणों ने धान की सूख रही फसलों को बचाने के लिए मटियामोती जलाशय से पानी छोड़े जाने की मांग की

छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीणों ने धान की सूख रही फसलों को बचाने के लिए मटियामोती जलाशय से पानी छोड़े जाने की मांग की है। इस संबंध में ग्रामीणों ने छत्तीसगढ़ युवा आयोग के अध्यक्ष जितेन्द्र मुदलियार के नेतृत्व में कलेक्टर से मुलाकात की। कलेक्टर से चर्चा के दौरान श्री मुदलियार ने ब...

September 1, 2023 9:44 PM

छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले के भानसोज इलाके में बीती रात दो युवतियों के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला

छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले के भानसोज इलाके में बीती रात दो युवतियों के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। घटना की रिपोर्ट दर्ज कराए जाने के बाद पुलिस ने इस मामले के दस आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार पीड़िता अपने मंगेतर और छोटी बहन के साथ राखी का त्यौहार मनाकर भानसोज के रास्ते घर ...

September 1, 2023 9:43 PM

छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले के अमोदा गांव में देशी शराब पीने से एक महिला सहित दो लोगां की मौत हो गई

छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले के अमोदा गांव में देशी शराब पीने से एक महिला सहित दो लोगां की मौत हो गई है। मिली जानकारी के अनुसार नवागढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम अमोदा में शराब पीने के बाद दो लोगों की तबीयत बिगड़ गई। इसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में उनकी मौत हो गई। सूचना मि...