October 5, 2023 4:25 PM

जमशेदपुर में ट्रैफिक को देखते हुए फुटपाथी दुकानदारों को हटाया गया

जमशेदपुर के साकची गोल चक्कर से स्ट्रेट माइल रोड और बसंत सिनेमा चौक के समीप से फूटपाथी दुकानदारों को हटाया गया। साथ ही ऑटो चालकों को स्टैंड के भीतर ही गाड़ी लगाने की चेतावनी दी गई। जिले के प्रभारी एएसपी ने बताया कि अभी पूजा का समय आने वाला है। ट्रैफिक काफी रहेगा इसलिए व्यवस्था को सुधारने का अभियान चला...

October 5, 2023 4:15 PM

सीबीआई ने मुंबई में केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड के लोक सेवकों सहित तीन अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया

      केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो-सी बी आई ने मुंबई में केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड के लोक सेवकों सहित तीन अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया है। सीबीआई के अनुसार, इन तीन में से एक व्यक्ति ने हिंदी में डब की गई फिल्म के लिए सेंसर प्रमाणपत्र जारी करने के लिए 7 लाख रुपये की रिश्वत लेने के ...

October 5, 2023 4:10 PM

देवघर: उपायुक्त ने कल्याण विभाग की ओर से संचालित योजनाओं की समीक्षा बैठक की

कल्याण विभाग की ओर से संचालित योजनाओं की समीक्षा बैठक देवघर उपायुक्त ने की। उन्होंने मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना, मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना, मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना और बिरसा आवास निर्माण सहित कई योजनाओं पर विस्तृत चर्चा करते हुए संबंधित विभाग के अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिय...

October 5, 2023 4:06 PM

इस वित्तीय वर्ष में 1422 अकुशल मजदूरों को प्रशिक्षित कर बनाया कुशल मजदूर : मनरेगा आयुक्त राजेश्वरी बी

मनरेगा आयुक्त राजेश्वरी बी ने कहा कि मनरेगा के तहत संचालित उन्नति परियोजना से इस वित्तीय वर्ष में 1422 अकुशल मजदूरों को प्रशिक्षित कर कुशल बना दिया गया है। इन कुशल श्रमिकों को विभिन्न संस्थानों में प्लेसमेंट कराकर नौकरी दिलाई जाएगी साथ ही वे स्वरोजगार भी कर सकेंगे। मनरेगा आयुक्त ने कहा कि ग्रामीण वि...

October 5, 2023 4:01 PM

राजधानी रांची सहित राज्य के कई हिस्सों में बारिश का दौर जारी

राजधानी रांची सहित राज्य के कई हिस्सों में आज सुबह से रूक-रूककर भारी बारिश हो रही है। वहीं पिछले चौबीस घंटे के दौरान कोल्हान, संताल और पलामू प्रमंडल समेत राज्य के कई इलाकों में भारी बारिश हुई है। वहीं दूसरी ओर आज से अगले तीन दिनों तक रूक-रूक कर बारिश होती रहेगी। लगातार हो रही बारिश से राज्य की कई नद...

October 5, 2023 3:58 PM

प्रवर्तन निदेशालय के समन के खिलाफ मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की याचिका पर कल होगी सुनवाई

प्रवर्तन निदेशालय के समन के खिलाफ मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की दायर याचिका पर उच्च न्यायालय में कल सुनवाई होगी। चीफ जस्टिस संजय कुमार मिश्रा और जस्टिस आनंद सेन की खंडपीठ इस मामले की सुनवाई करेगी। हेमंत सोरेन ने ईडी के समन को अवैध बताते हुए हाईकोर्ट में चुनौती दी है। पांचवें समन पर भी कल मुख्यमंत्री ईड...

October 5, 2023 3:15 PM

रामगढ़ उपायुक्त ने लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनी

रामगढ़ उपायुक्त ने जिले के सुदूरवर्ती क्षेत्रों से अपनी समस्याओं को लेकर उनसे मिलने आए लोगों से मुलाकात की। इस दौरान लोगों ने भूमि, रोजगार, मुआवजा राशि, स्वास्थ्य, विभिन्न विकास कार्यों, योजनाओं के लाभ सहित अपनी समस्याओं से उपायुक्त को अवगत कराया। उपायुक्त ने मामलों के निष्पादन हेतु संबंधित अधिकारियो...

October 5, 2023 3:12 PM

सरायकेला में जिला स्तरीय तंबाकू नियंत्रण समन्वय समिति की हुई बैठक

सरायकेला में जिला स्तरीय तंबाकू नियंत्रण समन्वय समिति की बैठक हुई। बैठक में उपायुक्त ने सार्वजनिक स्थलों पर तंबाकू सेवन पर रोक लगाने, स्कूलों के 100 गज के दायरे में तम्बाकू बिक्री पर रोक और 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को तम्बाकू बिक्री ना करने, को लेकर विशेष जांच अभियान चलाने के निर्देश दिये।

October 5, 2023 2:14 PM

प्रवर्तन निदेशालय ने पश्चिम बंगाल में राज्‍य के खाद्य और आपूर्ति मंत्री रथिन घोष के आवास सहित अनेक ठिकानों पर छापे मारे

प्रवर्तन निदेशालय ने पश्चिम बंगाल में आज राज्‍य के खाद्य और आपूर्ति मंत्री रथिन घोष के आवास सहित अनेक ठिकानों पर छापे मारे। यह कार्रवाई राज्‍य में शहरी निकायों में भर्ती के दौरान कथित अनियमितताओं की जांच के सिलसिले में की जा रही है। जांच एजेंसी के अधिकारी सुबह छह बजकर दस मिनट पर केंद्रीय सुरक्षा बलो...

October 5, 2023 2:11 PM

सिक्किम में बाढ़ के कारण मृतकों की संख्या बढ़कर 14 हुई, 102 लापता

राज्‍य में मंगलवार रात को ग्‍लेशियर पिघलने और तीस्‍ता नदी में अचानक बाढ से जान-माल की हानि हुई है। अब तक 14 लोगों की जान गई है और सेना के जवानों सहित एक सौ से अधिक लोग लापता हैं। इस आपदा से 22 हजार से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं। राष्ट्रीय आपदा मोचन बल की तीन टीम, सेना और वायुसेना कर्मी राहत और बचाव क...