October 4, 2023 8:14 PM

कश्मीर घाटी में कुलगाम जिले के कुज्जर इलाके में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में दो अज्ञात आतंकवादी ढेर

कश्मीर घाटी में कुलगाम जिले के कुज्जर इलाके में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में दो अज्ञात आतंकवादी मारे गये हैं। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार इलाके में घेराबंदी और तलाशी अभियान जारी है।

October 4, 2023 8:13 PM

मिजोरम में सत्‍तारूढ पार्टी मिजो नेशनल फ्रंट ने आइजोल में विधानसभा चुनावों के लिए प्रचार की शुरुआत की

मिजोरम में सत्‍तारूढ पार्टी मिजो नेशनल फ्रंट-एम.एन.एफ ने आज आइजोल में वेनपा हाल में विधानसभा चुनावों के लिए प्रचार की शुरुआत की। पार्टी ने 40 विधानसभा सीटों के लिए उम्‍मीदवारों की सूची भी जारी की। वर्ष 2018 में एम.एन.एफ ने 40 सदस्‍यीय विधानसभा की 28 सीटों...

October 4, 2023 8:12 PM

प्रधानमंत्री 5 अक्टूबर को जबलपुर में विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कल जबलपुर में सड़क, रेल, गैस पाइपलाइन, आवास और स्‍वच्‍छ पेयजल जैसे क्षेत्रों में 12 हजार 600 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। श्री मोदी रानी दुर्गावती स्मारक की आधारशिला भी रखेंगे। यह स्मारक 100 करोड़ रुपये की लागत से बनाया ज...

October 4, 2023 8:11 PM

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने नौसेना के अद्यतन स्वदेशी कार्यक्रम- स्वावलंबन के दूसरे चरण का शुभारंभ किया

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आज नौसेना के अद्यतन स्वदेशी कार्यक्रम- स्वावलंबन के दूसरे चरण का शुभारंभ किया। नई दिल्ली में भारतीय नौसेना के नौसेना नवाचार और स्वदेशीकरण संगठन के सेमिनार 'स्वावलंबन' में उन्‍होंने कहा कि मोदी सरकार के सत्ता में आने के बाद से आत्मनिर्भरता सर्वोच्च...

October 4, 2023 8:09 PM

केन-बेतवा लिंक परियोजना को केंद्र सरकार ने स्वीकृति प्रदान की

केन-बेतवा लिंक परियोजना को केंद्र सरकार ने स्वीकृति प्रदान कर दी है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मध्यप्रदेश और बुंदेलखंड के लिए आज सौभाग्य का दिन है, केन-बेतवा लिंक परियोजना की स्वीकृति से बुंदेलखंड को बहुत राहत मिलेगी। यह बुंदेलखंड की तस्वीर और तकदीर बदलने का अभियान है। इस परियोजना से 1...

October 4, 2023 8:08 PM

क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 कल से होगा शुरू, सभी टीमें भारत पहुंची

क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 कल से शुरू हो रहा है। सभी टीमें भारत पहुंच चुकी है। कल पहला मैच इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। विश्‍व कप के भारतीय टीम इस प्रकार है रोहित शर्मा (कप्तान), हार्दिक पंड्या (उपकप्तान), शुभमन ग...

October 4, 2023 8:06 PM

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पीएससी की परीक्षाओं के दस्तावेज के विनिष्टिकरण की व्यवस्था में बदलाव लाने के निर्देश दिए

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग-पीएससी की परीक्षाओं के दस्तावेज के विनिष्टिकरण की व्यवस्था में बदलाव लाने के निर्देश दिए हैं। इसके बाद राज्य शासन की ओर से आयोग की परीक्षाओं की उत्तर-पुस्तिका और दस्तावेजों के विनिष्टिकरण की अवधि को 2 साल किए जाने का प्रस्ताव भेजा गया है। ...

October 4, 2023 8:04 PM

छत्तीसगढ़: कांग्रेस द्वारा भरोसे का सम्मेलन हुआ आयोजित

रायगढ़ के कोड़ातराई में आज कांग्रेस द्वारा भरोसे का सम्मेलन आयोजित किया गया। इसमें राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल शामिल हुए। इस मौके पर उन्होंने राज्य शासन की विभिन्न योजनाओ के 3 हजार से अधिक हितग्राहियों को 9 करोड़ रूपये से अधिक की सहायता राशि और सामग्री का वित...

October 4, 2023 8:02 PM

हरियाणा के मुख्‍यमंत्री मनोहर लाल ने हरियाणा पुलिस अकादमी में 72वें अखिल भारतीय पुलिस कुश्‍ती क्‍लस्‍टर कार्यक्रम का शुभारम्‍भ किया

हरियाणा के मुख्‍यमंत्री मनोहर लाल ने करनाल के मधुबन में हरियाणा पुलिस अकादमी में 72वें अखिल भारतीय पुलिस कुश्‍ती क्‍लस्‍टर कार्यक्रम का शुभारम्‍भ किया। वछेर स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में हरियाणा और अन्‍य राज्‍यों की पुलिस की 36 टीमों के ढाई हजार से अधिक खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं।&...

October 4, 2023 8:01 PM

केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर 1 दिवसीय प्रवास पर 5 अक्टूबर को रायपुर आएंगे

केंद्रीय सूचना और प्रसारण तथा युवा मामले और खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर 1 दिवसीय प्रवास पर 5 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर आ रहे हैं। केंद्रीय मंत्री रायपुर में नेहरू युवा केन्द्र संगठन द्वारा आयोजित किए जा रहे 2 दिवसीय राज्य स्तरीय युवा उत्सव का शुभारंभ करेंगे। यह युवा उत्सव रावतपुरा विश्व...