October 4, 2023 7:58 PM

इटली में वेनिस शहर में एक यात्री बस के पुल से गिर जाने से 21 लोगों की मृत्‍यु

  इटली में वेनिस शहर में एक यात्री बस के पुल से गिर जाने से 21 लोगों की मृत्‍यु हो गई। इनमें बच्‍चे भी शामिल हैं। एक इलेक्ट्रिक बस बैरियर को तोडते हुए 50 फीट नीचे मेस्‍त्रे शहर में रेलवे ट्रैक के पास गिरी और उसमें आग लग गई। इस दुर्घटना में 15 लोग घायल हुए हैं। रिपो...

October 4, 2023 7:57 PM

छत्तीसगढ़ में निर्वाचक नामावली के द्वितीय विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के बाद सभी मतदान केंद्रों में मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया

छत्तीसगढ़ में निर्वाचक नामावली के द्वितीय विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के बाद आज सभी मतदान केंद्रों में मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन कर दिया गया है। राज्य की मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रीना बाबासाहेब कंगाले ने रायपुर में आयोजित एक पत्रकारवार्ता में बताया कि प्रकाशित सूची के अनुसार राज्य में लगभग 2 करोड़ 3 ...

October 4, 2023 7:38 PM

पाकिस्तान में कल खैबर पख्तूनख्वा में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में कम से कम 10 आतंकवादी मारे गए

पाकिस्तान में कल खैबर पख्तूनख्वा में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में कम से कम 10 आतंकवादी मारे गए। पाकिस्तानी सैन्य मीडिया विंग, इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस ने बताया कि सुरक्षा बलों की खुफिया-आधारित कार्रवाई के बाद ये आतंकवादी मारे गए। ये आतंकवादी सुरक्षाबलों के खिलाफ कई आतंकवादी गतिव...

October 4, 2023 5:52 PM

सरकार ने हल्‍दी और इससे बने उत्‍पादों को बढ़ावा देने के लिए राष्‍ट्रीय हल्‍दी बोर्ड के गठन को मंजूरी दी

सरकार ने हल्‍दी और इससे बने उत्‍पादों को बढ़ावा देने के लिए आज राष्‍ट्रीय हल्‍दी बोर्ड के गठन को मंजूरी दे दी है। यह बोर्ड हल्‍दी से जुड़े मुद्दों और मसालों के बोर्ड तथा अन्‍य सरकारी एजेंसियों के साथ बेहतर समन्‍वय स्‍थापित करेगा। केंद्रीय संस्‍कृति और पर्यटन मंत्री जी. किशन रेड्डी ने नई दि...

October 4, 2023 5:20 PM

सिक्किम में बादल फटने से कई जिलों में गंभीर क्षति हुई है, सेना के 23 जवानों समेत कई लोग लापता

सिक्किम के मंगन जिले में ल्‍होनक झील में बादल फटने के बाद तीस्‍ता नदी में बाढ़ आ गई। पेकयोंग जिले में सैन्‍य प्रतिष्‍ठान के बाढ़ की चपेट में आने से 23 जवानों के लापता होने की खबर है। बारदांग में कई वाहन बाढ़ में बह गए हैं। यहां से एक व्‍यक्ति को बचाया गया है। मंगन, गंगतोक, पेकयोंग और नामची जिलों में...

October 4, 2023 5:14 PM

पश्चिम बंगाल के सात जिलों में बाढ़ की चेतावनी

पश्चिम बंगाल के सात जिलों में बाढ़ की चेतावनी दी गई है। एहतियात के तौर पर कलीमम्पोंग, दार्जिलिंग और जलपाईगुड़ी जिलों से लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। राज्य के वरिष्ठ मंत्री तथा वरिष्ठ आईएएस अधिकारी बचाव और राहत कार्यों की निगरानी के लिए उत्तर बंगाल पहुंच गए हैं। इस आपदा में कोई ...

October 4, 2023 5:08 PM

राजकीय महाविद्यालय भोरंज में बुधवार को प्रतिभा खोज सांस्कृतिक कार्यक्रम ‘आगाज’ आयोजित किया गया

राजकीय महाविद्यालय भोरंज में बुधवार को प्रतिभा खोज सांस्कृतिक कार्यक्रम ‘आगाज’ आयोजित किया गया, जिसमें कांगड़ा सहकारी प्राथमिक कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक के अध्यक्ष राम चंद्र पठानिया ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। इस अवसर पर प्रतिभागी विद्यार्थियों और शिक्षकों को बधाई देते हुए राम चंद्र पठानिया...

October 4, 2023 5:05 PM

बूथ सशक्तिकरण अभियान व वोटर चेतना महाअभियान मे विधानसभा नादौन में कार्यशाला का आयोजन हुआ

बूथ सशक्तिकरण अभियान व वोटर चेतना महाअभियान मे विधानसभा नादौन में कार्यशाला का आयोजन हुआ कार्यक्रम में संयोजक का कार्यभार संभालते हुए पूर्व विधायक बड़सर व पूर्व जिला अध्यक्ष बलदेव शर्मा और सहसंयोजक का कार्य भार पूर्व मीडिया प्रभारी सुजानपुर व वर्तमान में जिला भाजपा सचिव विनोद ठाकुर हमीरपुर कार्यकर्म...

October 4, 2023 5:02 PM

राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने जिला किन्नौर के आई.टी.डी.पी भवन में जिला स्तरीय शिकायत निवारण समिति की बैठक की

राजस्व, बागवानी एवं जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी ने आज जिला किन्नौर के आई.टी.डी.पी भवन में जिला स्तरीय शिकायत निवारण समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए उपस्थित सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिला के लोगों की सभी शिकायतों का निवारण प्राथमिकता से करें ताकि जिला के लोगों को प्रदेश सरकार द्वारा...

October 4, 2023 4:58 PM

जिला कुल्लू भाजपा महिला मोर्चा के पदाधिकारी ने पूर्व मंत्री गोविंद ठाकुर के साथ शिष्टाचार भेंट की

जिला कुल्लू की पर्यटन नगरी मनाली के कन्याल गांव में जिला कुल्लू भाजपा महिला मोर्चा के पदाधिकारी ने पूर्व मंत्री गोविंद ठाकुर के साथ शिष्टाचार भेंट की। तो वही महिला मोर्चा के आगामी कार्यक्रमों के बारे में भी पूर्व मंत्री गोविंद ठाकुर के साथ चर्चा की गई। इस दौरान जिला कुल्लू भाजपा महिला मोर्चा की अध्य...