October 3, 2023 9:31 PM

केन्‍द्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने देहरादून के महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज में चौथे राष्ट्रीय एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय -ई एम आर एस सांस्कृतिक, साहित्यिक और कला उत्सव-2023 का उद्घाटन किया

उत्तराखंड में केन्‍द्रीय जनजातीय मामलों के मंत्री अर्जुन मुंडा ने आज देहरादून के महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज में चौथे राष्ट्रीय एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय -ई एम आर एस सांस्कृतिक, साहित्यिक और कला उत्सव-2023 का उद्घाटन किया। इस कार्यक्रम में देश भर से डेढ़ हजार से अधिक एकलव्य आदर्...

October 3, 2023 9:21 PM

प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेंडर्स आत्मनिर्भर निधि, पीएम स्वनिधि योजना का लाभ देश भर में पचास लाख से अधिक रेहड़ी पटरी वालों को मिला

प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेंडर्स आत्मनिर्भर निधि, पीएम स्वनिधि योजना का लाभ देश भर में पचास लाख से अधिक रेहड़ी पटरी वालों को मिला है। ये रेहड़ी पटरी वाले, शहरी निवासियों को आवश्यक सामान और सेवाएं प्रदान कर लंबे समय से शहरी अनौपचारिक अर्थव्यवस्था में एक अभिन्न भूमिका निभाते आए हैं। आवास और शहरी...

October 3, 2023 9:12 PM

बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्य में जाति आधारित सर्वेक्षण की रिपोर्ट पर पटना में सर्वदलीय बैठक की

बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्य में जाति आधारित सर्वेक्षण की रिपोर्ट पर आज पटना में सर्वदलीय बैठक की। यह बैठक सर्वेक्षण के आंकड़े जारी होने के एक दिन बाद आयोजित की गई थी। बैठक की अध्यक्षता करते हुए श्री कुमार ने कहा कि जाति सर्वेक्षण विस्तृत एवं व्यापक प्रकृति का है। उन्होंने कहा कि इसमें...

October 3, 2023 9:11 PM

दिल्ली पुलिस ने एक न्यूज पोर्टल के दो पत्रकारों प्रबीर पुरकायस्थ और अमित चक्रवर्ती को गैरकानूनी मामले में गिरफ्तार किया

दिल्ली पुलिस ने आज एक न्यूज पोर्टल के दो पत्रकारों प्रबीर पुरकायस्थ और अमित चक्रवर्ती को गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम से संबंधित एक मामले में गिरफ्तार किया। इस मामले में 46 लोगों की तलाशी और पूछताछ की गयी है। तलाशी के दौरान पुलिस ने डिजिटल उपकरण और दस्तावेज जब्त कर लिए हैं। पुलिस ने कहा कि ...

October 3, 2023 9:09 PM

बांग्लादेश के कोमिला में भारतीय उच्चायुक्त प्रणय वर्मा ने मयनामती युद्ध स्‍मारक में श्रद्धांजलि अर्पित की

बांग्लादेश के कोमिला में भारतीय उच्चायुक्त प्रणय वर्मा ने आज मयनामती युद्ध स्‍मारक में श्रद्धांजलि अर्पित की। उच्चायुक्त ने राष्ट्रमंडल युद्ध स्‍मारक पर पुष्पचक्र अर्पित कर युद्ध नायकों को श्रद्धांजलि दी। बांग्लादेश के कोमिला जिले में स्थित मयनामती युद्ध स्‍मारक का निर्माण राष्ट्रमंडल युद्ध कब्र आयो...

October 3, 2023 9:07 PM

केंद्रीय आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय ने बताया–देशभर में लगभग आठ करोड़ 75 लाख लोगों ने स्‍वच्‍छता ही सेवा अभियान में हिस्‍सा लिया

केंद्रीय आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय ने बताया है कि देशभर में लगभग आठ करोड़ 75 लाख लोगों ने स्‍वच्‍छता ही सेवा अभियान में हिस्‍सा लिया। इस दौरान पहली अक्‍तूबर को "एक तारीख एक घंटा एक साथ" अभियान में नौ लाख से अधिक स्‍थानों पर लोगों ने श्रमदान किया। मंत्रालय ने एक ...

October 3, 2023 9:07 PM

केरल के उत्तरी हिस्से में तेज बारिश, तिरुवनंतपुरम जिले में ऑरेंज अलर्ट तथा कोल्लम, पथानामथिट्टा और अलाप्पुझा जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया

केरल के उत्तरी हिस्से में तेज बारिश जारी है। तिरुवनंतपुरम जिले में ऑरेंज अलर्ट तथा कोल्लम, पथानामथिट्टा और अलाप्पुझा जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। निचले क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर पानी भर गया है तथा तिरुवनंतपुरम में काफी नुकसान होने की खबर है। केरल-लक्षद्वीप तट पर मछली पकड़ने पर रोक ...

October 3, 2023 9:03 PM

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तेलंगाना में आठ हजार करोड़ रुपये से अधिक की कई विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखी और राष्ट्र को समर्पित किया

प्रधानमंत्री ने आज मनोहराबाद-सिद्दीपेट को जोड़ने वाली नई रेलवे लाइन और धर्माबाद-मनोहराबाद तथा महबूबनगर-कुरनूल के बीच विद्युतीकरण परियोजना राष्ट्र को समर्पित की। प्रधानमंत्री ने रामागुंडम में एनटीपीसी के तेलंगाना सुपर थर्मल पावर प्रोजेक्ट के पहले चरण की आठ सौ मेगावाट की पहली इकाई भी राष्ट्र को समर्पि...

October 3, 2023 9:00 PM

देश में पिछले महीने के दौरान 67 मिलियन टन से अधिक उत्पादन के साथ कुल कोयला उत्पादन में पर्याप्त वृद्धि हुई

देश में पिछले महीने के दौरान 67 मिलियन टन से अधिक उत्पादन के साथ कुल कोयला उत्पादन में पर्याप्त वृद्धि हुई है। पिछले वर्ष के इसी महीने के दौरान कोयला उत्पादन 58 मिलियन टन हुआ था। कोयला उत्पादन में यह वृद्धि लगभग 16 प्रतिशत की है। कोल इंडिया लिमिटेड का उत्पादन सितंबर 2022 में पैतालीस दशमलव छह सात मिल...

October 3, 2023 8:56 PM

चीन में हांगचोओ एशियाई खेलों के 10वें दिन भारत ने आज दो स्वर्ण, दो रजत और पांच कांस्य पदक हासिल किये, कुल पदक संख्या 69 हुई

चीन के हांगचोओ में एशियाई खेलों में आज दसवें दिन भारत ने दो स्‍वर्ण, दो रजत और पांच कांस्‍य सहित नौ पदक जीते। एथलेटिक्‍स में महिलाओं की जेवलिन थ्रो में अनुरानी ने सीजन का बेस्‍ट 62 दशमलव नौ दो मीटर का थ्रो करके स्‍वर्ण पदक जीता। पांच हजार मीटर दौड में पारुल चौधरी ने अंतिम समय में जापा...