October 3, 2023 3:16 PM

उत्तराखंड के पर्वतीय अंचल में हुई हल्की से मध्यम बारिश

प्रदेश के पर्वतीय अंचल में कल रात को विभिन्न हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हुई। बागेश्वर, पौड़ी, चम्पावत और पिथौरागढ़ के उच्च पर्वतीय इलाकों में बारिश के चलते ठण्ड में इजाफा हो गया है। बागेश्वर जिले में कईं स्थानों पर आज सुबह भी हल्की बारिश हो रही है। इस बीच, प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में आज मौसम स...

October 3, 2023 3:12 PM

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 12 अक्टूबर को पिथौरागढ़ दौरे पर जाएंगे, प्रशासन जुटा तैयारियों में

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 12 अक्टूबर को प्रस्तावित पिथौरागढ़ दौरे को लेकर प्रशासन ने तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरु कर दिया है। प्रदेश भाजपा ने भी प्रधानमंत्री के दौरे को लेकर तैयारियां तेज कर दी हैं। प्रधानमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम और जनसभा के लिए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कैबि...

October 3, 2023 3:09 PM

कृषि मंत्री ने प्रदेश में सेब बागवानी को बढ़ावा देने के लिए 25 किसानों के दल को प्रशिक्षण के लिए हिमाचल प्रदेश के सोलन के लिए रवाना किया

कृषि मंत्री गणेश जोशी ने सेब बागवानी के लिए 25 किसानों के दल को 3 दिवसीय प्रशिक्षण के लिए देहरादून से हरी झण्डी दिखाकर हिमाचल प्रदेश के सोलन के लिए रवाना किया। इस मौके पर श्री जोशी ने कहा कि प्रशिक्षण के दौरान किसान सेब उत्पादन से जुड़ी जानकारियां प्राप्त करेंगे, जिससे वे स्वयं लाभान्वित होने के साथ ...

October 3, 2023 3:04 PM

मातृ शक्ति की रक्षा मानवीय मूल्यों और सभ्यता के बचाव के लिए जरूरी–महिला एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या

महिला एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने कहा है कि मातृ शक्ति की रक्षा मानवीय मूल्यों और सभ्यता के बचाव के लिए जरूरी है। हरिद्वार में एक निजी विश्वविद्यालय में महिला सशक्तिकरण एवं पोषणयुक्त भविष्यः एक स्वच्छ और सम्पोषकीय दृष्टिकोण’ विषय पर आयोजित कार्यशाला में श्रीमती आर्या ने कहा कि महिला सशक्तिकरण...

October 3, 2023 3:02 PM

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से अन्तर्राज्यीय और नेशनल किक बॉक्सिंग प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ियों ने मुलाकात की

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से देहरादून के परेड ग्राउंड में आयोजित अन्तर्राज्यीय और नेशनल किक बॉक्सिंग प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ियों ने मुलाकात की। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कहा कि अन्तर्राज्यीय और नेशनल किक बॉक्सिंग प्रतियोगिता में राज्य की युवा पीढ़ी ने देश में ...

October 3, 2023 2:46 PM

उत्तराखण्ड के ठण्डे इलाकों को देश और दुनिया के सामने लाने के उद्देश्य से शुरू की गई प्रदेश की पहली रिले मैराथन संपन्न हुई

उत्तराखण्ड के ठण्डे इलाकों को देश और दुनिया के सामने लाने के उद्देश्य से शुरू की गई प्रदेश की पहली रिले मैराथन संपन्न हुई। प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए युवाओं ने 5 दिन में 235 किलोमीटर की दौड़ पूरी कर 5000 फीट से साढ़े चौदह हजार फीट तक की ऊंचाई का सफर पूरा किया। इस दौड़ का मुख्य उद्देश्य प्रदेश की ठण्...

October 3, 2023 2:44 PM

केंद्रीय जनजातीय मामलों के मंत्री अर्जुन मुंडा देहरादून में चौथे राष्ट्रीय एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय सांस्कृतिक, साहित्यिक और कला उत्सव- 2023 का शुभारंभ करेंगे

केंद्रीय जनजातीय मामलों के मंत्री अर्जुन मुंडा आज देहरादून स्थित महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज में चौथे राष्ट्रीय एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय (ईएमआरएस) सांस्कृतिक, साहित्यिक और कला उत्सव- 2023 का शुभारंभ करेंगे। इस कार्यक्रम में देश भर से 1500 से अधिक एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय (ईएमआरएस) के विद्या...

October 3, 2023 2:23 PM

वित्‍त मंत्री निर्मला सीतारमण ने तमिलनाडु के कोयंबटूर में प्रधानमंत्री ऋण योजनाओं के तहत ऋण वितरित किये

केन्‍द्रीय वित्‍त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज कोयंबटूर में लाभार्थियों को साढे तीन हजार करोड रुपये की सहायता राशि वितरित की। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में उन्‍होंने कहा कि आकांक्षी जिलों को हर प्रकार की सरकारी सहायता देने में प्राथमिकता दी जा रही है। इस कार्यक्रम में क्रेडिट आउटरीच कार्यक्रम के अ...

October 3, 2023 2:15 PM

विश्व बैंक ने वित्त वर्ष 2023-24 के लिए भारत की सकल घरेलू उत्पाद की वृद्धि दर 6.3 प्रतिशत बरकरार रखा

विश्‍व बैंक ने वित्त वर्ष 2023-24 के लिए भारत की वृद्धि दर का अनुमान 6.3 प्रतिशत बनाए रखने का निर्णय लिया है। भारत में अनेक बाहरी चुनौतियों के बावजूद, मजबूत आर्थिक वृद्धि जारी रहने को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। विश्‍व बैंक ने अप्रैल की अपनी रिपोर्ट में 2023-24 में भारत की वृद्धि दर का अनु...

October 3, 2023 2:06 PM

निर्वाचन आयोग अगले 3 दिनों तक तेलंगाना में चुनाव तैयारियों की समीक्षा करेगा

निर्वाचन आयोग का पूरा दल विधानसभा चुनाव की तैयारियों का आकलन और समीक्षा करने के लिए आज हैदराबाद पहुंचा। मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार के नेतृत्व में चुनाव आयुक्त अनूप चंद्र पांडे और अरुण गोयल तथा वरिष्ठ उप आयुक्त और उपायुक्त हैदराबाद पहुंचे। आयोग आज दोपहर बाद राजनीतिक दलों के साथ बैठक करेगा और छ...