October 9, 2023 7:59 PM
भाजपा ने मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए 57 उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी की
भारतीय जनता पार्टी ने आगामी मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए आज 57 उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी की। राज्य में सत्तारूढ दल ने 230 सदस्यीय सदन के लिए अब तक 135 सीटों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा की है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान बुधनी और राज्य के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा दतिया विधानसभा सीट से चु...