October 2, 2023 11:23 AM

महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर विशेष स्वच्छता अभियान 3.0 आकाशवाणी, नई दिल्ली में शुरू

महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर आज आकाशवाणी, नई दिल्ली में एक विशेष स्वच्छता अभियान का तीसरा चरण शुरू किया गया। आकाशवाणी की प्रधान महानिदेशक डॉ. वसुधा गुप्ता ने स्वच्छता गतिविधियों का आकलन करने के लिए आकाशवाणी परिसर का निरीक्षण किया। इस अवसर पर डॉ. वसुधा गुप्ता ने महात्मा ...

October 2, 2023 11:21 AM

जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की

जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की। एक संदेश में उपराज्यपाल ने कहा कि लाल बहादुर शास्त्री जी एक अनुकरणीय नेता और भारत के महानतम सुधारकों में से एक थे। उन्होंने कहा कि उनके जीवन और कार्य का हमारे देश के विकास पर महत्...

October 2, 2023 11:18 AM

भारत में फ्रांसीसी दूतावास ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को उनकी 154वीं जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की

भारत में फ्रांसीसी दूतावास ने आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को उनकी 154वीं जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की और कहा कि फ्रांस ने महात्मा गांधी द्वारा बताए गए अहिंसा, शांति और सहिष्णुता के मूल्यों को बरकरार रखा है। एक सोशल मीडिया पोस्ट में, दूतावास ने कहा कि आज गांधी जयंती के अवसर पर राजदूत थिए...

October 2, 2023 11:14 AM

बाइडन प्रशासन के अधिकारियों ने भारत-अमरीका संबंधों को नई ऊंचाइयों पर ले जाने की प्रतिबद्धता के लिए विदेश मंत्री एस जयशंकर की प्रशंसा की

बाइडन प्रशासन के कई शीर्ष अधिकारियों ने भारत-अमरीका संबंधों को नई ऊंचाइयों पर ले जाने की प्रतिबद्धता के लिए विदेश मंत्री एस जयशंकर की प्रशंसा की है। अमरीकी अधिकारियों ने जयशंकर को आधुनिक अमेरिका-भारत संबंधों का सूत्रधार बताया और कहा कि भारत-अमेरिका संबंध सबसे निर्णायक साझेदारियों में से एक हैं। बाइड...

October 2, 2023 10:46 AM

डोमिनिकन गणराज्य की उपराष्ट्रपति रकेल पेना रोड्रिग्ज आधिकारिक यात्रा पर भारत आएंगी

विदेश मंत्रालय ने कहा है कि डोमिनिकन गणराज्य की उपराष्ट्रपति रकेल पेना रोड्रिग्ज 3-5 अक्टूबर तक भारत का दौरा करेंगी। डोमिनिकन गणराज्य की उपराष्ट्रपति अपने भारतीय समकक्ष जगदीप धनखड़ के निमंत्रण पर भारत का दौरा करने के लिए तैयार हैं। यह डोमिनिकन गणराज्य के उपराष्ट्रपति की पहली भारत यात्रा होगी। यह यात...

October 2, 2023 10:42 AM

मशहूर कृषि वैज्ञानिक, जिनकी शोध की बदौलत भरने लगा देश का अन्न भंडार

पिछली सदी में चालीस का दशक बंगाल के लोगों के लिए काल बनकर आया, महज दो वक्त की रोटी नहीं मिल पाने के चलते लाखों लोगों ने तड़प-तड़पकर जान दे दी। अकाल की खबरों ने बंगाल से हजारों किलोमीटर दूर स्थित 18 साल के एक तरूण को दहला दिया। उसने ठान लिया कि भविष्य में कोई भूख से ना मरे, इसके लिए वह काम करेगा। भवि...

October 2, 2023 10:14 AM

देश का पहला सोलर रूफ साइकिलिंग ट्रैक का उद्घाटन हैदराबाद में हुआ

हैदराबाद में देश के पहले सोलर रूफ साइकिलिंग ट्रैक का उद्घाटन कल शहरी विकास और राज्य नगर प्रशासन मंत्री तारकरमा राव ने किया। हेल्थवे नाम का यह इनोवेटिव ट्रैक विश्व स्तर पर अपनी तरह का दूसरा ट्रैक है। हैदराबाद के मुख्य कैरिजवे और सर्विस रोड के बीच आउटर रिंग रोड पर स्थित यह ट्रैक चौबीस घंटे खुला रहेगा,...

October 2, 2023 10:07 AM

सरकार ने अगले 3 से 4 वर्षों में ऑटोमोबाइल क्षेत्र को विश्‍व का नंबर एक विनिर्माण केंद्र बनाने का लक्ष्य रखा

सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि भारत ने अगले 3 से 4 वर्षों में ऑटोमोबाइल क्षेत्र में विश्‍व का नंबर एक विनिर्माण केंद्र बनने का लक्ष्य रखा है। श्री गडकरी ने कल प्राग, चेक गणराज्य में भारतीय समुदाय के साथ बातचीत करते हुए यह बात कही। उन्होंने कहा,&nbs...

October 2, 2023 8:17 AM

मौसम विभाग ने बिहार, झारखंड, ओडिसा और छत्‍तीसगढ में आज बहुत तेज बारिश होने का अनुमान व्‍यक्‍त किया

मौसम विभाग ने बिहार, झारखंड, ओडिसा और छत्‍तीसगढ में आज बहुत तेज बारिश होने का अनुमान व्‍यक्‍त किया है। अगले तीन दिन के दौरान असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, और अरूणाचल प्रदेश में भी मूसलाधार बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार आज केरल में भी तेज...

October 2, 2023 8:08 AM

मणिपुर के मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह ने कहा- राज्‍य में 2 छात्रों की हत्या के मामले में 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया

केंद्रीय जांच ब्यूरो-सीबीआई ने मणिपुर में हिंसा से संबंधित मामलों की चल रही जांच में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मणिपुर सरकार के अनुरोध पर सीबीआई ने इस साल अगस्त में दो मामले दर्ज किये थे। इसने पुलिस स्टेशन लाम्फेल में नाबालिग पीड़ितों के माता-पिता की शिकायतों पर मणिपुर पुलिस द्वारा पहले दर्ज ...