October 1, 2023 8:26 PM

विधानसभा अध्यक्ष रबीन्द्र नाथ महतो राष्ट्रमंडल संसदीय संघ के 66वें सम्मेलन में भाग लेने के लिए दिल्ली से पश्चिम अफ्रीका स्थित घाना गणराज्य के लिए रवाना हुए

विधानसभा अध्यक्ष रबीन्द्र नाथ महतो आज राष्ट्रमंडल संसदीय संघ के 66वें सम्मेलन में भाग लेने के लिए दिल्ली से पश्चिम अफ्रीका स्थित घाना गणराज्य के लिए रवाना हो गए। उनके साथ रांची के विधायक सीपी सिंह और मझगांव के विधायक निरल पूर्ति भी हैं। यह सम्मेलन 6 अक्टूबर तक होगा, जहां विधानसभा अध्यक्ष व्याख्यान भ...

October 1, 2023 8:25 PM

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने 3 अक्टूबर को बस्तर बंद का ऐलान किया

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने नगरनार इस्पात संयंत्र के निजीकरण के विरोध में 3 अक्टूबर को बस्तर बंद का ऐलान किया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने आज रायपुर में पत्रकारों से चर्चा करते हुए यह जानकारी दी। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री बैज ने कहा कि नगरनार इस्पात संय...

October 1, 2023 8:08 PM

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर 2 अक्टूबर को 1 दिवसीय भरोसा यात्रा निकालेगी

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर 2 अक्टूबर को 1 दिवसीय भरोसा यात्रा निकालेगी। इस यात्रा के माध्यम से पार्टी कार्यकर्ता राज्य के सभी 90 विधानसभा क्षेत्रों में पहुंचेंगे और सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी लोगों को देंगे। यात्रा के दौरान नुक्कड़ सभा और जन...

October 1, 2023 8:05 PM

झारखंड राज्य वित्तरहित शिक्षा संयुक्त संघर्ष संघ की 5 परगना ईकाई के शिक्षकों ने तमाड़ के विधायक विकास कुमार मुंडा के आवास का घेराव किया

झारखंड राज्य वित्तरहित शिक्षा संयुक्त संघर्ष संघ की 5 परगना ईकाई के शिक्षकों ने आज तमाड़ के विधायक विकास कुमार मुंडा के आवास का घेराव किया। राज्य के अनुदानित सभी इंटर कॉलेजों का अधिग्रहण करने के विरोध में शिक्षकों ने धरना-प्रदर्शन के बाद विधायक को ज्ञापन सौंपा।

October 1, 2023 8:03 PM

राँची में वॉकाथन के साथ वन्यप्राणी सप्ताह की शुरुआत हुई

राजधानी राँची में आज वॉकाथन के साथ वन्यप्राणी सप्ताह की शुरुआत हुई। इस कार्यक्रम में करीब 1000 से अधिक लोगों ने भाग लिया। इस अवसर पर मौजूद पुलिस महानिदेशक अजय कुमार सिंह और प्रधान मुख्य वन संरक्षक संजय श्रीवास्तव ने वनों के संरक्षण को लेकर आम लोगों को जागरूक किया।

October 1, 2023 8:01 PM

उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा ने स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा अभियान के तहत स्वच्छता अभियान की शुरुआत की

रांची के उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा ने स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा अभियान के तहत आज स्वच्छता अभियान की शुरुआत की। इस दौरान उपायुक्त समेत अन्य पदाधिकारियों और कर्मियों ने सामूहिक रूप से श्रमदान भी किया। इधर, देवघर नगर निगम क्षेत्र के तहत सभी 36 वार्डों में भी आज श्रमदान के माध्यम से विशेष अभियान चलाकर स...

October 1, 2023 7:58 PM

समय और खर्च को बचाने के लिए किसानों को अब मशीनीकरण की ओर जाना चाहिए–राज्य के वित्त मंत्री डॉ. रामेश्वर उरांव

राज्य के वित्त मंत्री डॉ. रामेश्वर उरांव ने कहा है कि समय और खर्च को बचाने के लिए किसानों को अब मशीनीकरण की ओर जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि कृषि कार्य के लिए कई उन्नत किस्म की मशीनें आ गई हैं। इससे उत्पादन में भी काफी फर्क पड़ता है। श्री उरांव ने कहा कि इस पहल के लिए राज्य सरकार भी कई बदलाव कर रही है।...

October 1, 2023 7:57 PM

राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन ने रायपुर इंस्टीटयूट ऑफ मेडिकल साइंसेज में कैथ लैब का उद्घाटन किया

छत्तीसगढ़ के राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन ने आज रायपुर इंस्टीटयूट ऑफ मेडिकल साइंसेज में कैथ लैब का उद्घाटन किया। इस मौके पर राज्यपाल ने चिकित्सा के विद्यार्थियों को शिक्षा पूरी करने के बाद समाज और देश की सेवा करने का आह्वान किया। इस अवसर पर राज्यपाल को संस्थान की ओर से स्मृति चिन्ह भेंट किया गया।

October 1, 2023 7:52 PM

मुख्यमंत्री ने रायपुर के सरदार बलबीर सिंह जुनेजा इनडोर स्टेडियम में वरिष्ठ नागरिकों का शॉल और श्रीफल देकर सम्मान किया

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर आज रायपुर के सरदार बलबीर सिंह जुनेजा इनडोर स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में वरिष्ठ नागरिकों का शॉल और श्रीफल देकर सम्मान किया। इस अवसर पर उन्होंने वरिष्ठ नागरिकों को इलेक्ट्रॉनिक व्हीलचेयर, चश्मा सहित अन्य सहायक उपकरण भी प...

October 1, 2023 7:48 PM

राउरकेला स्टेशन में आधुनिकीकरण कार्य की वजह से 15 अक्टूबर तक 5 ट्रेनों का परिचालन रद्द

दक्षिण पूर्व रेलवे के अंतर्गत राउरकेला स्टेशन में आधुनिकीकरण कार्य की वजह से आगामी 15 अक्टूबर तक 5 ट्रेनों का परिचालन रद्द कर दिया गया है। इनमें पटना और सिकंदराबाद के बीच चलने वाली स्पेशल ट्रेन, हैदराबाद-पटना स्पेशल, रक्सौल-हैदराबाद स्पेशल और हैदराबाद-दरभंगा स्पेशल ट्रेन शामिल हैं।