October 1, 2023 5:42 PM

स्वच्छता ही सेवा पखवाड़े के तहत चम्पावत जिले में स्वच्छता कार्यक्रम चलाया गया

स्वच्छता ही सेवा पखवाड़े के तहत चम्पावत जिले के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता कार्यक्रम चलाया गया। 1 तारीख 1 घंटा कार्यक्रम के तहत जिले के विभिन्न ग्राम पंचायत और शहरी क्षेत्र में नोडल अधिकारियों के माध्यम से सफाई की गई, जिसमे लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। 

October 1, 2023 5:41 PM

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि दी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि दी है। अपने संदेश में श्री धामी ने कहा कि देश की आजादी में वीर चंद्र सिंह गढ़वाल का अविस्मरणीय योगदान रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली ने निहत्थे स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों पर गोली चलाने से...

October 1, 2023 5:39 PM

केंद्रीय राज्य मंत्री अजय भट्ट ने हल्द्वानी में जल जीवन मिशन के अंतर्गत चल रहे निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया

केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट ने हल्द्वानी के हिम्मतपुर बैजनाथ में जल जीवन मिशन के अंतर्गत चल रहे निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्माण कार्यों की गुणवत्ता को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। केंद्रीय राज्यमंत्री ने बताया कि केंद्र पोषित जल जीवन मिशन के अंतर...

October 1, 2023 5:38 PM

चमोलीः आयुष्मान भवः अभियान के तहत नंदानगर स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया

आयुष्मान भवः अभियान के तहत चमोली के नंदानगर स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया। मेडिकल कॉलेज श्रीनगर के सहयोग से आयोजित इस मेले में करीब 350 लोगों की स्वास्थ्य जांच करने के साथ ही 57 लोगों की आभा आईडी बनाई गई। उधर, आयुष्मान भवः अभियान के तहत पौड़ी जिले में कई जगहों प...

October 1, 2023 5:35 PM

चमोली में कार्मिकों और व्यापारियों को जेम पोर्टल सम्बन्धी प्रशिक्षण दिया गया

चमोली में गवर्नमेंट ई-मार्केटप्लेस (जेम पोर्टल) से सामग्री और सेवाओं की खरीद को लेकर गोपेश्वर में सभी सरकारी विभागों, सार्वजनिक उद्यमों, निगमों, स्थानीय निकायों समेत व्यापारियों को जेम पोर्टल सम्बन्धी प्रशिक्षण दिया गया। कार्यशाला में पोर्टल पर पंजीकरण करने की प्रक्रिया और नियमों की जानकारी दी गई।&n...

October 1, 2023 5:34 PM

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हल्द्वानी में ‘‘कचरा मुक्त भारत अभियान’’ में प्रतिभाग कर श्रमदान किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज हल्द्वानी स्थित शहीद पार्क में ‘‘स्वच्छता ही सेवा पखवाडा’’ कार्यक्रम के अंतर्गत ‘‘कचरा मुक्त भारत अभियान’’ में प्रतिभाग कर श्रमदान किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि 2014 से शुरु हुआ स्वच्छता अभियान आज जन-जन का अभियान बन चुका है...

October 1, 2023 5:31 PM

सिक्किम की त्‍सोमगो झील, बाबा मंदिर और नाथुला दर्रे में भी चलाया गया स्‍वच्‍छता अभियान

सिक्किम के राज्‍यपाल लक्ष्‍मण प्रसाद आचार्य और मुख्‍यमंत्री पीएस तमांग ने आज गंगटोक के निकट एक तारीख, एक घंटा, एक साथ के नारे के अनुरूप स्‍वच्‍छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत राज्‍य स्‍तर पर साफ सफाई अभियान चलाया। राज्‍यपाल ने प्रतिभ‍ागियों को स्‍वच्‍छता शपथ दिलाई। मुख्‍यमंत्री ने ...

October 1, 2023 3:59 PM

अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के उपलक्ष्य पर हमीरपुर उपमंडल की ग्राम पंचायत काले अंब में जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित हुआ

अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के उपलक्ष्य पर रविवार को सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने हमीरपुर उपमंडल की ग्राम पंचायत काले अंब में जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया। इसकी अध्यक्षता एसडीएम मनीष कुमार सोनी ने की। इस अवसर पर सभी वरिष्ठ नागरिकों को शुभकामनाएं देते हुए एसडीएम ने कहा कि बुजुर्गों की मे...

October 1, 2023 3:55 PM

शिमला से भीड़-भाड़ कम करने के लिए आसपास के क्षेत्रों का योजनाबद्ध तरीके से विस्तार करने की आवशयकता – विक्रमादित्य सिंह

उद्योग मंत्री ने लोक निर्माण व युवा सेवाएं व खेल मंत्री विक्रमादित्य सिंह की उपस्थिति में आज औद्योगिक क्षेत्र शोघी में बिजनेस प्रमोशन सेंटर का उद्घाटन किया। बिजनेस प्रमोशन सेंटर के नवीनीकरण पर 1.57 करोड़ रुपय व्यय किये गए हैं। इस बिजनेस प्रमोशन सेंटर में 6 कमरे हैं जिसमें एक वीआईपी, 3 सुपर डीलक्स एवं...

October 1, 2023 3:36 PM

केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने दियोटसिद्ध में स्वच्छ भारत 3.0 का शुभारंभ किया

केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण, युवा मामले एवं खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने रविवार सुबह दियोटसिद्ध में स्वच्छ भारत 3.0 का शुभारंभ किया। इस अवसर पर नेहरू युवा केंद्र, एनएसएस और अन्य संस्थाओं एवं संगठनों के युवा स्वयंसेवियों को संबोधित करते हुए अनुराग सिंह ठाकुर ने बताया कि 1 अक्तूबर से 31 अक्तूबर तक द...