September 30, 2023 8:23 PM

अप्रैल में कोझिकोड जिले के इलाथुर के पास ट्रेन में हुई आगजनी की घटना के सिलसिले में शाहरुख सैफी के खिलाफ एर्नाकुलम की विशेष अदालत में आरोप पत्र दायर

राष्‍ट्रीय अन्‍वेषण अभिकरण - एनआईए ने केरल में अप्रैल में कोझिकोड जिले के इलाथुर के पास ट्रेन में हुई आगजनी की घटना के सिलसिले में दिल्ली निवासी शाहरुख सैफी के खिलाफ एर्नाकुलम की विशेष अदालत में आरोप पत्र दायर किया है। एनआईए ने कहा है कि मामले के एकमात्र आरोपी शाहरुख सैफी के बारे में ...

September 30, 2023 8:21 PM

असम और मेघालय ने मुकरोह में हुई गोलीबारी की जांच के लिए गठित न्‍यायिक आयोग को बंद करने का निर्णय लिया है

असम और मेघालय ने मुकरोह में हुई गोलीबारी की जांच के लिए गठित न्‍यायिक आयोग को खतम करने का निर्णय लिया है। इस घटना की जांच अब सीबीआई स्‍वतंत्र आयोग से करवाएगी। सीबीआई गुवाहाटी और शिलॉग के अलावा किसी अन्‍य तटस्‍थ स्‍थान पर मामला दर्ज करेगी ताकि जांच की निष्‍पक्षता बनी रहे। आज गुवाहाटी में मुख्‍यमंत्री...

September 30, 2023 8:21 PM

छत्तीसगढ़ आज कांग्रेस की राज्य सरकार के शासनकाल में आतंक, भ्रष्टाचार और कुशासन से त्रस्त है–प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि छत्तीसगढ़ आज कांग्रेस की राज्य सरकार के शासनकाल में आतंक, भ्रष्टाचार और कुशासन से त्रस्त है। आज बिलासपुर में भारतीय जनता पार्टी की महासंकल्प रैली को संबोधित करते हुए श्री मोदी ने कहा कि छत्तीसगढ़ में रोजगार के नाम पर घोटाले ही घोटाले हो रहे हैं। उन्होंने कह...

September 30, 2023 8:17 PM

हजारीबाग: 15वीं राज्य स्तरीय 3 दिवसीय तीरंदाजी प्रतियोगिता का जिले की उपायुक्त नैंसी सहाय और पुलिस अधीक्षक मनोज रतन चौथे ने उदघाटन किया

हजारीबाग में आयोजित 15वीं राज्य स्तरीय 3 दिवसीय तीरंदाजी प्रतियोगिता का आज जिले की उपायुक्त नैंसी सहाय और पुलिस अधीक्षक मनोज रतन चौथे ने उदघाटन किया। प्रतियोगिता में राज्यभर से 500 से अधिक तीरंदाज और 100 से अधिक तकनीकी पदाधिकारी शामिल हो रहे हैं। इस मौके पर उपायुक्त ने कहा कि इनमें से कई खिलाड़ी आनेव...

September 30, 2023 8:14 PM

पाकुड़ जिले में 5 सूत्री मांगों को लेकर पेयजल एवं स्वच्छता कार्यालय के समक्ष धरना दिया

पाकुड़ जिले में झारखण्ड राज्य जल सहिया कर्मचारी संघ के बैनर तले जल सहियाओं ने 5 सूत्री मांगों को लेकर आज पेयजल एवं स्वच्छता कार्यालय के समक्ष धरना दिया। इनकी मांगों में प्रमुख रूप से शौचालयों का बकाया प्रोत्साहन राशि और मानदेय का भुगतान करना शामिल है।

September 30, 2023 8:10 PM

सीबीआई कोर्ट के विशेष न्यायाधीश पीके शर्मा की अदालत ने नेशनल शूटर तारा शाहदेव के मामले में अपना फैसला सुनाया

सीबीआई कोर्ट के विशेष न्यायाधीश पीके शर्मा की अदालत ने नेशनल शूटर तारा शाहदेव के मामले में अपना फैसला सुना दिया है। न्यायालय ने तीनों आरोपियों रंजीत कोहली उर्फ रकीबुल हसन, उच्च न्यायालय के बर्खास्त पूर्व रजिस्ट्रार मुश्ताक अहमद और रंजीत कोहली की मां कौशल रानी को दोषी करार दिया है। सीबीआई की ओर से कु...

September 30, 2023 8:08 PM

एक तारीख, एक घंटा, एक साथ थीम पर छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों में 1 अक्टूबर को सुबह 10 बजे लोगों द्वारा श्रमदान कर स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा

एक तारीख, एक घंटा, एक साथ थीम पर छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों में कल सुबह 10 बजे लोगों द्वारा श्रमदान कर स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान रायपुर नगर पालिक निगम, स्वास्थ्य विभाग और स्वच्छ भारत मिशन द्वारा कल सुबह 10 बजे से शहर के सभी 70 वार्डों में जन भागीदारी के माध्यम से साफ-सफाई और श्रमदान किया ...

September 30, 2023 8:05 PM

राष्ट्रीय पोषण माह का हुआ समापन

राष्ट्रीय पोषण माह का आज समापन हो गया। चाईबासा में आयोजित राज्यस्तरीय पोषण माह के समापन समारोह को संबोधित करते हुए महिला एवं बाल विकास मंत्री जोबा मांझी ने कहा कि पोषण के 5 सूत्रों पर राज्यभर में किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय पोषण माह का राज्यभर में सफल आयोजन किया गया, जिसमें पश्चिमी सिं...

September 30, 2023 7:59 PM

रांची: ईस्ट जोन सब जूनियर हॉकी चैंपियनशिप में हॉकी एसोसिएशन ऑफ ओड़िसा की टीम महिला और पुरुष दोनो वर्गों में हॉकी झारखंड को पराजित कर चैम्पियन बनी

राजधानी रांची में आयोजित ईस्ट जोन सब जूनियर हॉकी चैंपियनशिप में हॉकी एसोसिएशन ऑफ ओड़िसा की टीम महिला और पुरुष दोनो वर्गों में हॉकी झारखंड को पराजित कर चैम्पियन बनी। वहीं हॉकी मणिपुर ने दोनों वर्गों में हॉकी बिहार को पराजित कर तीसरा स्थान हासिल किया। खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग के निदेशक सुशांत गौरव औ...

September 30, 2023 7:57 PM

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन में 2020-21 के लिए राष्ट्रीय सेवा योजना पुरस्कार प्रदान किए

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कल राष्ट्रपति भवन में 2020-21 के लिए राष्ट्रीय सेवा योजना पुरस्कार प्रदान किए। समाज सेवाओं में योगदान के लिए 52 व्यक्तियों को ये पुरस्कार प्रदान किए गए। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के भिलाई की स्वयंसेवक कुमुदनी साव और रायगढ़ की अलिसा अंसारी को भी राष्ट्रपति ने सम्मानित किया।