बिज़नेस

September 7, 2023 10:50 AM

एनपीसीआई ने भुगतान मंच यूपीआई पर संवादात्‍मक लेनदेन सहित कई भुगतान विकल्‍पों का शुभारंभ किया

भारतीय राष्‍ट्रीय भुगतान निगम ने लोकप्रिय भुगतान मंच यू पी आई पर संवादात्‍मक लेनदेन सहित कई भुगतान विकल्‍पों का शुभारंभ किया है। भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास ने कल मुंबई में ग्‍लोबल फिनटेक उत्‍सव में इसकी घोषणा की। भुगतान सुविधाओं का उद्देश्य समावेशी, लचीला और सतत डिजिटल...

September 6, 2023 8:41 PM

रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास ने नवाचारों के साथ सुरक्षा उपाय और जिम्मेदारी सुनिश्चित करने की आवश्यकता पर जोर दिया

रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास ने नवाचारों के साथ सुरक्षा उपाय और जिम्मेदारी सुनिश्चित करने की आवश्यकता पर जोर दिया है। आज मुंबई में आयोजित ग्लोबल फिनटेक फेस्टिवल समारोह में उन्‍होंने अवैध लोन ऐप्स पर गहरी चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि इनमें से कई ऐप्स विदेशी है और इससे डेटा गोपनीयता का उल्ल...

September 6, 2023 1:12 PM

वित्‍तीय वर्ष 2023-24 में आयकर रिटर्न की प्रोसेसिंग का औसत समय घटकर 10 दिन हुआ

वित्‍तीय वर्ष 2023-24 में आयकर रिटर्न -आईटीआर की प्रोसेसिंग का औसत समय घटकर 10 दिन रह गया है। वित्तिय वर्ष 2019-20 में आईटीआर का औसत प्रोसेसिंग समय 82 दिन था, और वित्तिय वर्ष 2022-23 में 16 दिन था। आयकर विभाग ने कहा कि करदाताओं के लिए आईटीआर को शीघ्र और कुशल तरीके से संसाधित करने के ल...

September 4, 2023 4:40 PM

सेंसेक्‍स आज 65,628 पर बंद

बम्‍बई शेयर बाजार का संवेदी सूचकांक आज दो सौ चालीस अंक उछलकर 65 हजार 628 पर बंद हुआ। नेशनल स्‍टॉक एक्‍सचेंज का निफ्टी भी 93 अंक बढकर 19 हजार 528 पर पहुंच गया।

September 2, 2023 8:31 PM

रेलवे ने मौजूदा वर्ष में अप्रैल से अगस्‍त के बीच 63 करोड 40 लाख टन माल ढुलाई की

रेलवे ने मौजूदा वर्ष में अप्रैल से अगस्‍त के बीच 63 करोड 40 लाख टन माल ढुलाई की है जो पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में एक करोड तीस लाख टन अधिक है। रेल मंत्रालय ने कहा है कि इस वर्ष अगस्‍त में रेलवे ने 12 करोड 60 लाख टन की माल ढुलाई की जबकि पिछले वर्ष अगस्‍त में यह 11 करोड 90 लाख टन थी जो छह प्रति...

September 2, 2023 7:22 PM

विशेष अदालत ने जेट एयरवेज के संस्थापक नरेश गोयल को 11 सितम्‍बर तक प्रवर्तन निदेशालय की हिरासत में भेजा

मुंबई में विशेष पीएमएलए अदालत ने जेट एयरवेज के संस्थापक नरेश गोयल को 11 सितम्‍बर तक प्रवर्तन निदेशालय की हिरासत में भेज दिया है। नरेश गोयल को 538 करोड़ रुपये की कथित बैंक धोखाधड़ी से जुड़े मनीलाड्रिंग मामले में कल रात गिरफ्तार किया गया था। नरेश गोयल को आज विशेष पीएमएलए अदालत में पेश किया गया था। केन...

September 1, 2023 9:37 PM

दिल्‍ली सर्राफा बाजार में सोना स्‍टैण्‍डर्ड 100 रुपये के नुकसान से 60 हजार एक सौ पचास रुपये प्रति दस ग्राम के स्‍तर पर दर्ज

दिल्‍ली सर्राफा बाजार में सोना स्‍टैण्‍डर्ड 100 रुपये के नुकसान से 60 हजार एक सौ पचास रुपये प्रति दस ग्राम के स्‍तर पर दर्ज हुआ। चांदी भी 4 सौ रुपये के नुकसान से 77 हजार एक सौ रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर दर्ज हुई।

September 1, 2023 8:01 PM

इस वर्ष 31 अगस्‍त तक प्राप्‍त दो हजार रूपये के नोटों का कुल मूल्‍य तीन लाख 32 हजार करोड रूपये- भारतीय रिजर्व बैंक

  भारतीय रिजर्व बैंक- आर बी आई ने कहा है कि इस वर्ष 31 अगस्‍त तक प्राप्‍त दो हजार रूपये के नोटों का कुल मूल्‍य तीन लाख 32 हजार करोड रूपये है। आर बी आई ने बताया है कि 19 मई तक चलन से दो हजार रूपये के 93 प्रतिशत नोट वापस आ चुके हैं।  आरबीआई के अनुसार प्रमुख बैंकों से मिली जानकारी से यह संकेत...

September 1, 2023 1:46 PM

मूडीज इन्वेस्टर्स सर्विस ने 2023 कैलेंडर वर्ष के लिए भारत का विकास अनुमान बढ़ाकर 6.7 प्रतिशत कर दिया है

देशों की अर्थव्‍यवस्‍था का आकलन करने वाली वैश्विक रेटिंग एजेंसी मूडीज ने 2023 के लिए भारत की वृद्धि दर का अनुमान बढ़ाकर 6.7 प्रतिशत कर दिया है। यह 2023-24 के लिए भारतीय रिजर्व बैंक के अनुमान 6.5 प्रतिशत से थोड़ा अधिक है। भारत ने चालू राजकोषीय वर्ष की...

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला