छत्तीसगढ

September 23, 2023 8:44 PM

छत्तीसगढ़ में बीते कुछ दिनों से हो रही बारिश से कई नदी-नाले उफान पर है

छत्तीसगढ़ में बीते कुछ दिनों से हो रही बारिश से कई नदी-नाले उफान पर है। राजनांदगांव जिले में पनियाजोब बांध का एक हिस्सा टूटने के कारण आस-पास के कई एकड़ खेत पानी में डूब गया है। वहीं, डोगरगढ़ की पेयजल आवर्धन योजना भी इससे प्रभावित हुई है। इसी तरह, बलौदाबाजार जिले के ग्राम कुकुरदी की निचली बस्तियों में प...

September 23, 2023 8:39 PM

छत्तीसगढ़: क्रेडा को स्टार परफॉर्मेंस अवार्ड से पुरस्कृत किया गया

छत्तीसगढ़ राज्य अक्षय ऊर्जा विकास अभिकरण-क्रेडा को ऊर्जा संरक्षण के क्षेत्र में राष्ट्रीय स्तर पर सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए स्टार परफॉर्मेंस अवार्ड से पुरस्कृत किया गया है। सोसाइटी ऑफ एनर्जी इंजीनियर्स एण्ड मैनेजर्स-सीम द्वारा नई दिल्ली में आयोजित 8वें नेशनल एनर्जी मैनेजमेंट अवार्ड समारोह में यह सम...

September 23, 2023 8:36 PM

भारतीय डाक विभाग बिलासपुर प्रक्षेत्र द्वारा डाक सामुदायिक विकास कार्यक्रम का आयोजन किया गया

भारतीय डाक विभाग बिलासपुर प्रक्षेत्र द्वारा आज डाक सामुदायिक विकास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें आम लोगों को डाक से जुड़ी विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई। साथ ही डाक सेवाओं के उपयोगकर्ताओं से डाक सेवाओं को और बेहतर करने के लिए फीडबैक लिया गया। कार्यक्रम में पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल ने कहा कि भा...

September 23, 2023 8:33 PM

आजादी के अमृत महोत्सव के समापन कार्यक्रम के तहत मेरी माटी-मेरा देश कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है

नेहरू युवा केन्द्र रायपुर द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव के समापन कार्यक्रम के तहत मेरी माटी-मेरा देश कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान नेहरू युवा केन्द्र के स्वयंसेवक गांव में घर-घर जाकर लोगों से एक मुट्ठी मिट्टी और चावल ले रहे हैं। साथ ही कलश यात्रा भी निकाली जा रही है। इस कार्यक्रम का उद्...

September 23, 2023 8:30 PM

छत्तीसगढ़ में स्कूली शिक्षा में गुणवत्ता सुधार के लिए चॉक परियोजना को विश्व बैंक और केन्द्र सरकार से स्वीकृति मिली

छत्तीसगढ़ में स्कूली शिक्षा में गुणवत्ता सुधार के लिए चॉक परियोजना को विश्व बैंक और केन्द्र सरकार से स्वीकृति मिल गई है। इस परियोजना के दस्तावेजों पर कल विश्व बैंक, केन्द्र और छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा हस्ताक्षर किए गए। इसके अंतर्गत राज्य शासन द्वारा पहले चरण में 400 करोड़ रूपए का प्रावधान किया गया है। इस...

September 23, 2023 8:26 PM

भारतीय जनता पार्टी द्वारा छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा से शुरू की गई पहली परिवर्तन यात्रा आज गरियाबंद जिले के मैनपुर पहुंची

भारतीय जनता पार्टी द्वारा छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा से शुरू की गई पहली परिवर्तन यात्रा आज गरियाबंद जिले के मैनपुर पहुंची। सांसद चुन्नीलाल साहू सहित पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने इस यात्रा का स्वागत किया। इस परिवर्तन यात्रा में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अरूण साव शामिल हुए। सभा को संबोधित करते हु...

September 23, 2023 8:22 PM

छत्तीसगढ़ के स्कूली विद्यार्थियों को अब ख्याति प्राप्त प्रशिक्षण संस्थानों से इंजीनियरिंग और मेडिकल प्रतियोगी परीक्षाओं की कोचिंग दी जाएगी

छत्तीसगढ़ के स्कूली विद्यार्थियों को अब ख्याति प्राप्त प्रशिक्षण संस्थानों से इंजीनियरिंग और मेडिकल प्रतियोगी परीक्षाओं की कोचिंग दी जाएगी। इसके लिए राज्य सरकार द्वारा आगामी 25 सितंबर से स्वामी आत्मानंद कोचिंग योजना शुरू की जा रही है। इस योजना के तहत प्रदेश के 146 विकासखंड मुख्यालयों में बीआरसीसी केन...

September 23, 2023 8:20 PM

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर की कालीबाड़ी के पास गणेश पंडाल इन दिनों आकर्षण का केंद्र बना हुआ है

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर की कालीबाड़ी के पास गणेश पंडाल इन दिनों आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। यहां एक सार्वजनिक गणेश उत्सव समिति द्वारा गणेश पंडाल को चंद्रयान-3 के मॉडल पर बनाया गया है। इस पंडाल को देखने के लिए हर दिन बड़ी संख्या में दूर-दूर से लोग आ रहे हैं। 

September 23, 2023 8:17 PM

रायगढ़ में आयोजित चक्रधर समारोह के अवसर पर राष्ट्रीय महिला कुश्ती प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में आयोजित चक्रधर समारोह के अवसर पर शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी स्टेडियम में राष्ट्रीय महिला कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ सहित कई अन्य राज्यों की महिला पहलवानों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में 45 से 50 किलोग्राम वजन में हरियाणा की मंजित ने प्रथम स्थ...

September 23, 2023 8:09 PM

छत्तीसगढ़: इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय के अध्ययन केंद्र का रायपुर में हुआ शुभारंभ

छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ स्थित इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय के अध्ययन केंद्र का आज रायपुर में शुभारंभ किया गया। अध्ययन केंद्र प्रमुख और विश्वविद्यालय की कुलपति मोक्षदा चंद्राकर ने पत्रकारवार्ता में बताया कि ऑफ कैंपस सेंटर में थिएटर, लोक संगीत, फैशन डिजाइन, योग और दर्शन, दृश्य कला और पेंटिंग आदि पाठ्यक्र...

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला