छत्तीसगढ

September 22, 2023 8:44 PM

राजधानी रायपुर सहित छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों में बीते दो दिनों से हो रही बारिश के कारण कई नदी-नाले उफान पर

राजधानी रायपुर सहित छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों में बीते दो दिनों से हो रही बारिश के कारण कई नदी-नाले उफान पर हैं। वहीं, कई जगहों पर जनजीवन प्रभावित हुआ है। आज भी कई जिलों में सुबह से बारिश हो रही है। इस बीच, मौसम विभाग ने आगामी चौबीस घंटों के दौरान प्रदेश के सरगुजा, सूरजपुर, बलरामपुर, मुंगेली, बिलासप...

September 22, 2023 8:24 PM

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में आयोजित तीन दिवसीय चक्रधर समारोह का कल 21 सितंबर समापन

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में आयोजित तीन दिवसीय चक्रधर समारोह का कल 21 सितंबर समापन हो गया। इस दौरान एक हजार से अधिक राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर के कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन किया। वहीं, स्थानीय प्रतिभाओं, युवा और लोक कलाकारों द्वारा भी मनमोहक प्रस्तुति दी गई। 

September 22, 2023 8:20 PM

views 2

नेहरू युवा केंद्र बिलासपुर और युवा कार्यक्रम तथा खेल मंत्रालय के संयुक्त तत्वावधान में छत्तीसगढ़ के मुंगेली में ‘‘मेरी माटी-मेरा देश’’ कार्यक्रम का आयोजन

नेहरू युवा केंद्र बिलासपुर और युवा कार्यक्रम तथा खेल मंत्रालय के संयुक्त तत्वावधान में छत्तीसगढ़ के मुंगेली में ‘‘मेरी माटी-मेरा देश’’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान मेडिकल ट्रैनिंग एकेडमी के छात्र-छात्राओं ने हाथ में मिट्टी और कलश लेकर पंच प्रण की शपथ ली। वहीं, विद्यार्थियों ने कलश में मिट्टी...

September 22, 2023 8:18 PM

छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में आज माओवादियों द्वारा किए गए आईईडी विस्फोट में एक जवान घायल

छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में आज माओवादियों द्वारा किए गए आईईडी विस्फोट में एक जवान घायल हो गया। घायल जवान को बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मिली जानकारी के अनुसार जिले की डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड-डीआरजी की टीम सर्चिंग के लिए थाना जांगला और नैमेड़ के सीमावर्ती गांव कैका, दूरधा...

September 22, 2023 8:15 PM

राज्य स्तरीय छत्तीसगढ़िया ओलंपिक का आयोजन 25 से 27 सितम्बर तक राजधानी रायपुर में किया जाएगा

राज्य स्तरीय छत्तीसगढ़िया ओलंपिक का आयोजन 25 से 27 सितम्बर तक राजधानी रायपुर में किया जाएगा। खेल एवं युवा कल्याण विभाग के सचिव ने इस संबंध में सभी कलेक्टरों को जिले के प्रतिभागियों को सम्मिलित कराने के के लिए दिशा-निर्देश दिए हैं। संबंधित अधिकारियों से कहा गया है कि जिले के खिलाड़ियों की 24 सितम्बर की...

September 22, 2023 8:08 PM

छत्तीसगढ़: जांजगीर-चांपा जिले के खरौद मुख्य मार्ग पर यात्री बस की टक्कर से बाइक सवार दो लोगों की मौत

छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले के खरौद मुख्य मार्ग पर एक यात्री बस की टक्कर से बाइक सवार दो लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं, एक अन्य व्यक्ति गम्भीर रूप से घायल हो गया। घायल व्यक्ति को खरौद अस्पताल में भेजा गया है। उधर, बिलासपुर जिले के तखतपुर में एक स्कूली वाहन में आग लगने से तीन बच्चियां झु...

September 22, 2023 8:06 PM

छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले के ग्राम किरारी में डायरिया के तीन और नये मरीज

छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले के ग्राम किरारी में डायरिया के तीन और नये मरीज मिले हैं। सभी मरीजों को अकलतरा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा गांव में शिविर लगाकर जांच की जा रही है और रोगियों को दवा दी जा रही है। गौरतलब है कि ग्राम किरारी में तीन दिनों में डायरिया के इक्...

September 22, 2023 8:05 PM

रायपुर: मुख्यमंत्री निवास में आज तीजा पोरा तिहार और राज्य स्तरीय महिला सम्मेलन का आयोजन किया गया

छत्तीसगढ़ के राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में आज तीजा पोरा तिहार और राज्य स्तरीय महिला सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विभिन्न जिलों से पहुंची महिलाओं को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि तीजा-पोरा माताओं-बहनों की खुशियों और छत्तीसगढ़ का महत्वपूर्ण पारम्परिक त्यौहार है।...

September 22, 2023 8:03 PM

भाजपा द्वारा निकाली जा रही दूसरी परिवर्तन यात्रा के तहत कोरबा में हुई प्रेसवार्ता में यूपी के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने राज्य की कांग्रेस सरकार पर आरोप लगाया

भारतीय जनता पार्टी द्वारा निकाली जा रही दूसरी परिवर्तन यात्रा के तहत कोरबा में हुई प्रेसवार्ता में उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने राज्य की कांग्रेस सरकार पर वादाखिलाफी करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने पिछले विधानसभा चुनाव में शराबबंदी, महिलाओं को मासिक पेंशन, चार मुफ्त गै...

September 22, 2023 7:59 PM

छत्तीसगढ़ के राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन ने कहा कि युवा देश के भविष्य हैं और उन्हें राष्ट्र निर्माण के लिए आगे आना चाहिए

छत्तीसगढ़ के राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन ने कहा कि युवा देश के भविष्य हैं और उन्हें राष्ट्र निर्माण के लिए आगे आना चाहिए। यह बात राज्यपाल ने सी.आई.आई. और यंग इंडियन द्वारा रायपुर में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कही। राज्यपाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत दुनिया को शा...

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला