मिश्रित

September 21, 2023 1:35 PM

2027 में सीमेंट से जुड़े विभिन्‍न यौगिक तत्‍वों पर विचार-विमर्श के लिए नई दिल्‍ली में अंतर्राष्‍ट्रीय सम्‍मेलन का आयोजन किया जाएगा

भारत, 2027 में सीमेंट से जुड़े विभिन्‍न यौगिक तत्‍वों पर विचार-विमर्श के लिए नई दिल्‍ली में अंतर्राष्‍ट्रीय सम्‍मेलन का आयोजन करेगा। वाणिज्‍य और उद्योग मंत्रालय ने आज एक घोषणा में बताया है कि आईआईटी दिल्‍ली के साथ मिलकर राष्‍ट्रीय सीमेंट एवं भवन निर्माण सामग्री परिषद ने थाईलैंड के बैंकॉक में चल...

September 20, 2023 7:08 PM

मुख्य निर्वाचन आयुक्‍त राजीव कुमार ने निर्वाचन आयुक्तों अनूप चंद्र पांडे और अरुण गोयल के साथ आज कॉमिक चाचा चौधरी और चुनावी दंगल लॉन्च किया

  मुख्य निर्वाचन आयुक्‍त राजीव कुमार ने निर्वाचन आयुक्तों अनूप चंद्र पांडे और अरुण गोयल के साथ आज कॉमिक चाचा चौधरी और चुनावी दंगल लॉन्च किया। लोगों के बीच चुनाव को लेकर जागरूकता फैलाने और युवा मतदाताओं को प्रेरित करने के लिए की निर्वाचन आयोग और प्राण कॉमिक्स  की यह संयुक्त पहल है। आयोग ने ...

September 18, 2023 7:18 PM

आकाशवाणी के साप्ताहिक कार्यक्रम में पीएम विश्वाकर्मा योजना विषय पर विशेष चर्चा

आकाशवाणी का समाचार सेवा प्रभाग हिन्दी और अंग्रेजी में अपने साप्ताहिक लाइव फोन-इन कार्यक्रम पब्लिक स्पीक में आज रात साढ़े नौ बजे, पीएम विश्‍वकर्मा योजना विषय पर विशेष चर्चा प्रसारित करेगा। सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय में अपर विकास आयुक्त डॉ. ...

September 17, 2023 1:25 PM

मौसम विभाग ने दक्षिण पश्चिम मध्‍य प्रदेश और दक्षिण पूर्व राजस्‍थान में आज और कल मूसलाधार बारिश की चेतावनी दी

मौसम विभाग ने आज और कल दक्षिण-पश्चिम मध्य प्रदेश और दक्षिण-पूर्व राजस्थान में अलग-अलग स्थानों पर अत्यधिक तेज वर्षा का अनुमान व्‍यक्‍त किया है। विभाग ने कहा कि गुजरात क्षेत्र में आज मूसलाधार वर्षा होने की संभावना है। मौसम विभाग ने कहा कि दिल्ली में बादल छाए रहने और तेज़ हवाओं के साथ मध्यम बारिश होने ...

September 16, 2023 7:46 PM

राजधानी के कई इलाकों में हल्की से तेज बारिश होने से लोगों को गर्मी से राहत मिली

राजधानी के कई इलाकों में आज हल्की से तेज बारिश होने से लोगों को उमस भरी गर्मी से काफी राहत मिली। इस समय भी मौसम सुहावना बना हुआ है। आज का अधिकतम तापमान 33 दशमलव आठ डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक रहते हुए, 26 दशमलव नौ डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किय...

September 15, 2023 7:48 PM

पर्वतारोही लक्ष्मी झा दिल्ली में सम्मानित

हाल ही में तुर्की की सबसे ऊंची चोटी माउंट अरारत को फतह करने वाली पर्वतारोही लक्ष्मी झा को दिल्ली में सम्मानित किया गया। लक्ष्मी झा को भारत के स्वाधीनता दिवस के दिन पंद्रह अगस्त को इस चोटी पर तिरंगा फहराना था। लेकिन वहां मौसम खराब होने के कारण उन्हें 18 अगस्त को यह मौका मिला और उन...

September 14, 2023 5:16 PM

एक महीने तक चलने वाला हिन्‍दी दिवस समारोह आज नई दिल्ली में प्रसार भारती सचिवालय में शुरू हुआ

एक महीने तक चलने वाला हिन्‍दी दिवस समारोह आज नई दिल्ली में प्रसार भारती सचिवालय में शुरू हुआ। उद्घाटन समारोह के दौरान प्रसार भारती के मुख्य कार्यकारी अधिकारी गौरव द्विवेदी ने बेहतर समझ और व्यापक पहुंच के लिए हिन्‍दी के सरल उपयोग पर जोर दिया। हिंदी फिल्म उद्योग की मिसाल देते हुए उन्‍होंने कहा कि भाषा...

September 14, 2023 2:08 PM

जेट एयरवेज के संस्थापक नरेश गोयल को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया

जेट एयरवेज के संस्थापक नरेश गोयल को केनरा बैंक में पांच सौ 38 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के कथित धनशोधन मामले में 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। न्यायिक हिरासत में भेजे जाने के बाद नरेश गोयल ने विशेष धन शोधन निवारण अधिनियम अदालत से तलोजा जेल न भेजे  जाने का अनुरोध किया। जिसके विचारा...

September 14, 2023 1:17 PM

देशभर में आज हिंदी दिवस मनाया जा रहा है, प्रधानमंत्री ने हिंदी दिवस के मौके पर देशवासियों को बधाई दी

 देशभर में आज हिंदी दिवस मनाया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज हिंदी दिवस के मौके पर देशवासियों को बधाई दी। एक सोशल मीडिया पोस्ट में श्री मोदी ने आशा व्यक्त की कि हिंदी भाषा राष्ट्रीय एकता और सद्भावना के सूत्र को मजबूत करती रहेगी। 14 सितम्‍बर 1949 को संविधान...

September 13, 2023 7:24 PM

पत्रकार वाल्टर अल्फ्रेड का 103 वर्ष की आयु में निधन

पिछली शताब्दी में कई ऐतिहासिक घटनाओं को कवर करने वाले  प्रेस ट्रस्ट ऑफ इंडिया (पीटीआई) के पूर्व पत्रकार वाल्टर अल्फ्रेड का 103 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उन्‍होंने मुंबई के पास स्थि‍त निवास पर अंतिम सांस ली। भारत की आजादी और इंदिरा गांधी के आपातकाल के दिनों ...

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला