राष्ट्रीय

September 22, 2023 9:42 PM

भारत ने एशियाई खेलों में देश के कुछ खिलाडियों के लिए चीन के बाधा डालने पर कड़ा विरोध दर्ज कराया

भारत ने एशियाई खेलों में देश के कुछ खिलाडियों के लिए चीन की रूकावट पर कड़ा विरोध दर्ज कराया है। कुछ भारतीय खिलाडियों को एशियाई खेलों में प्रवेश से इंकार पर मीडिया के सवालों के जवाब में विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा कि भारत निवास या जातीयता के आधार पर अपने नागरिकों के साथ किसी भी तरह...

September 22, 2023 9:40 PM

सरकार ने रेल दुर्घटनाओं में दी जाने वाली अनुग्रह राशि दस गुना बढाई

सरकार ने रेल दुर्घटनाओं और अवांछित घटनाओं में मृतकों और घायल यात्रियों के आश्रितों को दी जाने वाली अनुग्रह राशि में संशोधन किया है। रेल मंत्रालय ने कहा कि मृतक व्यक्ति के परिजनों को पांच लाख रुपये और गंभीर रूप से घायलों को 2 लाख 50 हजार रुपये की राशि दी जाएगी। सामान्‍य रूप से घायलों को 50 हजार रुपए ...

September 22, 2023 9:39 PM

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने कहा- महिला आरक्षण विधेयक साधारण कानून नहीं बल्कि नए भारत की नई लोकतांत्रिक प्रतिबद्धता की घोषणा है

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने कहा है कि महिला आरक्षण विधेयक या नारी शक्ति वंदन अधिनियम एक साधारण कानून नहीं है, बल्कि नये भारत की नई लोकतांत्रिक प्रतिबद्धता की घोषणा है। नई दिल्‍ली के भाजपा मुख्‍यालय में नारी शक्ति वंदन अभिनन्दन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने संसद में इस विधेयक ...

September 22, 2023 9:35 PM

प्रधानमंत्री ने दिल्‍ली में भारत मंडपम में टीम जी-20 से बातचीत की, उन्‍होंने टीम को जी-20 शिखर सम्‍मेलन को सफल बनाने का श्रेय दिया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जी-20 शिखर सम्‍मेलन की सफलता का श्रेय जमीनी स्‍तर पर कार्य करने वाले जी-20 टीम को दिया है। श्री मोदी ने आज नई दिल्‍ली में भारत मंडपम में जी-20 सम्‍मेलन में सम्मिलित अधिकारियों से बातचीत की। प्रधानमंत्री ने उपस्थित सभी लोगों से अपने अनुभव साझा करने का आग्रह...

September 22, 2023 9:11 PM

पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे के महाप्रबंधक चेतन कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि रेलवे की भूमि पर अतिक्रमण के कारण दीमापुर में रेलवे स्टेशन परियोजना के कार्यान्‍वयन में देरी हो रही है

पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे के महाप्रबंधक चेतन कुमार श्रीवास्तव ने कहा है कि रेलवे की भूमि पर अतिक्रमण के कारण दीमापुर में रेलवे स्टेशन परियोजना के कार्यान्‍वयन में देरी हो रही है। श्री श्रीवास्तव ने कामाख्या से दीमापुर तक की अमृत भारत योजना का निरीक्षण करते हुए यह बात कही। उन्‍होंने कहा कि केंद्र ने दी...

September 22, 2023 8:34 PM

भारत की जी-20 अध्‍यक्षता में अवसंरचना कार्यसमूह की चौथी बैठक मध्‍य प्रदेश के खजुराहो में संपन्न

भारत की जी-20 अध्‍यक्षता में अवसंरचना कार्यसमूह की चौथी बैठक मध्‍य प्रदेश के खजुराहो में आज संपन्न हो गई। बैठक में 14 सदस्‍य देशों, 8 विशेष आमंत्रित देशों के 54 प्रतिनिधिमंडलों और 9 अंतरराष्‍ट्रीय संगठनों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। इसके अलावा सात देशों ने वर्चुअल...

September 22, 2023 7:59 PM

अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से की मुलाकात

अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने आज नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। श्री खांडू ने संसद में नारी शक्ति वंदन अधिनियम के पारित होने पर लिए प्रधानमंत्री को बधाई दी। एक सोशल मीडिया पोस्ट में, श्री खांडू ने कहा कि इस ऐतिहासिक परिवर्तनकारी सुधार के साथ, अब महिलाओ...

September 22, 2023 7:57 PM

केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने केंद्रीय भंडार के अधिकारियों के लिए तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का किया उद्घाटन

कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने नई दिल्ली में केंद्रीय भंडार के अधिकारियों के लिए तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन किया। यह प्रशिक्षण भारतीय प्रबंध संस्थान-रायपुर द्वारा दिया जाएगा। इस अवसर पर डॉक्‍टर सिंह ने कहा कि तीन 'एस', कौशल, गत...

September 22, 2023 7:46 PM

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ 23 सितंबर को राजस्थान के एक दिवसीय दौरे पर रहेंगे

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और उनकी पत्नी डॉ. सुदेश धनखड़ कल राजस्थान के एक दिन के दौरे पर रहेंगे। यात्रा के दौरान उपराष्ट्रपति राजस्थान के दूदू जिले में संत शिरोमणि धन्ना भगत की जन्मस्थली नोखा नदी चौरू जाएंगे और मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे। वह भाद्रपद शुक्ल अष्टमी मास मेला महोत्सव कार्यक्रम में भी भा...

September 22, 2023 6:51 PM

लोकसभा अध्‍यक्ष ओम बिड़ला ने कल लोकसभा में भाजपा सांसद रमेश बिधूड़ी की आपत्तिजनक टिप्‍पणी पर जताया ऐतराज

लोकसभा अध्‍यक्ष ओम बिड़ला ने कल लोकसभा में चंद्रयान-3 की सफलता पर चर्चा के दौरान भारतीय जनता पार्टी के सांसद रमेश बिधूड़ी की आपत्तिजनक टिप्‍पणी को गंभीरता से लिया है। सूत्रों के अनुसार श्री बिड़ला ने श्री बिधूड़ी को भविष्‍य में इस प्रकार के व्‍यवहार पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी। श्री बिधूड़ी ...

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला