राष्ट्रीय

September 13, 2023 5:32 PM

केन्‍द्र सरकार ने मैसर्स सुवेन फार्मास्यूटिकल्स लिमिटेड में नौ हजार पांच सौ 89 करोड़ रुपये तक के प्रत्‍यक्ष विदेशी निवेश को मंजूरी दी

केन्‍द्र सरकार ने मैसर्स सुवेन फार्मास्यूटिकल्स लिमिटेड में नौ हजार पांच सौ 89 करोड़ रुपये तक के प्रत्‍यक्ष विदेशी निवेश को मंजूरी दे दी है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति ने आज साइप्रस के मैसर्स बरहयांदा लिमिटेड द्वारा मैसर्स...

September 13, 2023 4:48 PM

इस महीने की 18 तारीख से होने वाले संसद सत्र से पहले 17 सितंबर को साढ़े चार बजे सर्वदलीय बैठक बुलाई गई है

इस महीने की 18 तारीख से होने वाले संसद सत्र से पहले 17 सितंबर को साढ़े चार बजे सर्वदलीय बैठक बुलाई गई है। संसदीय मामलों की मंत्री प्रह्लाद जोशी ने एक सोशल मीडिया पोस्‍ट में बताया कि संबंधित नेताओं को आमंत्रण भेजे गए हैं।

September 13, 2023 2:11 PM

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सार्वभौमिक स्वास्थ्य कवरेज प्राप्त करने और सभी के लिए स्वास्थ्य सेवा सुनिश्चित करने के लिए आयुष्मान भव अभियान शुरू किया

राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आज आयुष्‍मान भव: अभियान का शुभारंभ किया है। इसका उद्देश्‍य सभी लोगों को व्‍यापक स्‍तर पर स्‍वास्‍थ्‍य सेवाएं उपलब्‍ध कराना है। राष्‍ट्रपति ने गांधी नगर में राजभवन से विडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये केन्‍द्रीय स्‍वास्‍थ्‍य और परिवार कल्‍याण मंत्रालय के इस अभियान की शुर...

September 13, 2023 1:32 PM

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 57 हजार करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का शुभारंभ करने के लिए कल मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ का दौरा करेंगे

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कल मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ का दौरा करेंगे। श्री मोदी मध्य प्रदेश में 50 हजार सात सौ करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे। इन परियोजनाओं में भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड की बीना रिफाइनरी में पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स और दस नई औद्योगिक परियोज...

September 13, 2023 1:20 PM

जी-20 दीर्घकालिक वित्तीय व्‍यवस्‍था संबंधी कार्य समूह की चौथी बैठक आज से वाराणसी में शुरू

जी-20 के अंतर्गत दीर्घकालिक वित्तीय व्‍यवस्‍था संबंधी कार्य समूह की चौथी बैठक आज से वाराणसी में शुरू हो गई है। इस बैठक में 2023 के लिए जी-20 की दीर्घकालिक वित्तीय व्‍यवस्‍था की रिपोर्ट को अंतिम रूप दिया जाएगा। इस बैठक में प्राथमिकता के तीन क्षेत्र निर्धारित किये गये हैं। इनमें जलवायु परिवर...

September 13, 2023 1:03 PM

सरकार ने कहा है कि अमरीकी सेबों पर 50 प्रतिशत और अखरोट पर 100 प्रतिशत शुल्‍क जारी रहेगा

सरकार ने कहा है कि अमरीकी सेबों पर पचास प्रतिशत और अखरोट पर शत-प्रतिशत शुल्‍क जारी रहेगा। वाणिज्‍य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि सिर्फ बीस प्रतिशत का अतिरिक्‍त शुल्‍क हटा दिया गया है। उन्‍होंने कहा कि 2019 में अमरीकी उत्‍पादों जैसे सेबों और अखरोट पर बीस प्रतिशत अतिरिक्‍त शुल्‍क लगा दिये ग...

September 13, 2023 12:58 PM

प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार के लिए नामांकन इस महीने की 15 तारीख तक की जा सकेगी

प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार के लिए नामांकन इस महीने की 15 तारीख किया जा सकेगा। महिला एवं बाल विकास मंत्रालय, बच्चों में ऊर्जा, दृढ़ संकल्प, क्षमता, जोश और उत्साह का पर्व मनाने के लिए हर साल प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार का आयोजन करता है। पुरस्कारों की घोषणा 26 दिसंब...

September 13, 2023 10:11 AM

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 11 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में अनेक महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचागत परियोजनाओं की सराहना की

 प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि सीमा सड़क संगठन -बीआरओ द्वारा 11 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में 2 हजार नौ सौ करोड़ रुपये से अधिक की 90 बुनियादी ढांचा परियोजनाएं सीमावर्ती क्षेत्रों में बुनियादी ढांचे को बढ़ाने में काफी मदद करेंगी। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की एक सोशल मीडिया पोस्ट ...

September 13, 2023 10:09 AM

वर्ष 2024 के पद्म पुरस्कारों के लिए ऑनलाइन नामांकन करने की अंतिम तारीख 15 सितंबर है

वर्ष 2024 के पद्म पुरस्‍कारों के लिए ऑनलाइन नामांकन इस महीने की 15 तारीख तक किया जा सकता है। नामांकन पहली मई से शुरू हुआ था। गृह मंत्रालय ने कहा है कि पद्म पुरस्‍कारों के लिए नामांकन या अनुशंसा राष्‍ट्रीय पुरस्‍कार पोर्टल पर ऑनलाइन प्राप्‍त की जाती है। पुरस्‍कारों की घोषणा अगले व...

September 13, 2023 10:08 AM

भाजपा अध्‍यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने विपक्षी गठबंधन पर वोट बैंक की अपनी राजनीति के लिए सनातन धर्म को निशाना बनाने के छिपे हुए एजेंडे पर काम करने का आरोप लगाया

भारतीय जनता पार्टी के अध्‍यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने विपक्ष के भारतीय राष्ट्रीय समावेशी विकास गठबंधन पर वोट बैंक की अपनी राजनीति के लिए सनातन धर्म को निशाना बनाने के छिपे हुए एजेंडे पर काम करने का आरोप लगाया है। उन्‍होंने दावा किया कि प्राचीन सनातन धर्म पर हमले करना कांग्रेस और उसके नेताओं सोनिया गांध...

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला