राष्ट्रीय

September 11, 2023 9:59 PM

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु कल से दो दिन के गुजरात दौरे पर जाएंगी

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू कल से दो दिन के गुजरात दौरे पर जाएंगी। वे बुधवार को गांधीनगर में नेशनल ई-विधान एप्लिकेशन परियोजना का उद्घाटन करेंगी और गुजरात विधानसभा के सदस्यों को संबोधित करेंगी। उसी दिन राष्ट्रपति मुर्मू केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की आयुष्मान भव पहल का शुभारंभ करेंगी।

September 11, 2023 9:41 PM

सरकार ने वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान परिषद की उपलब्धियों को प्रदर्शित करने के लिए वन वीक वन लैब कार्यक्रम की शुरूआत की

विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने आज नई दिल्ली में वन वीक वन लैब कार्यक्रम  का शुभारंभ किया। इस कार्यक्रम के दौरान, देश भर में फैली 37 वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान परिषदों की प्रयोगशालाएं अपने अनुसंधान परिणामों और उपलब्धियों का प्रदर्शन करेंगी। यह कार्यक्रम शन...

September 11, 2023 9:39 PM

वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन ने कहा – भारत और ब्रिटेन मुक्त व्यापार समझौते को तेजी से पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध

12वीं वार्षिक भारत-ब्रिटेन वित्‍तीय संवाद बैठक आज नई दिल्‍ली में हुई। इसकी अध्‍यक्षता वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन और ब्रिटेन के मुख्य वित्त मंत्री जेर्मी हंट ने संयुक्त रूप से की। बैठक में अर्थव्यवस्था के मौलिक आधारों तथा बहुपक्षीय मुद्दों, वित्‍तीय सेवाओं, व्यापार, ढांचागत विकास के...

September 11, 2023 9:26 PM

भारत और सऊदी अरब के बीच ऊर्जा, डिजिटल सुविधा और निवेश सहित कई क्षेत्रों में आठ समझौते हुए। पीएम मोदी ने कहा – क्षेत्रीय और वैश्विक स्थिरता के लिए दोनों देशों के बीच साझेदारी महत्वपूर्ण

भारत और सऊदी अरब ने ऊर्जा, डिजिटलीकरण और निवेश सहित विभिन्न क्षेत्रों में आठ समझौतों पर हस्ताक्षर किए हैं। सऊदी अरब के युवराज और प्रधानमंत्री की भारत यात्रा पर नई दिल्‍ली में विदेश  मंत्रालय में सचिव डॉ औसाफ सईद ने बताया कि युवराज ने जी-20 बैठक के बहुत सफल आयोजन पर भारत को बधाई दी है। उन्ह...

September 11, 2023 8:05 PM

नई दिल्‍ली घोषणा पत्र ने समान और सतत शिक्षा के लिए विश्‍व की प्रतिबद्धता की पुष्टि की: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा है कि नई दिल्‍ली घोषणा पत्र ने समान और सतत शिक्षा के लिए विश्‍व की प्रतिबद्धता की पुष्टि की है। श्री प्रधान ने कहा कि आम सहमति और सहयोग पर आधारित वैश्विक व्यवस्था को बदलने के लिए भारत की जी-20 की अध्‍यक्षता की सराहना की जा रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नर...

September 11, 2023 7:40 PM

इस वर्ष खरीफ फसल का बुआई क्षेत्र बढ़ा,1088 लाख हेक्‍टेयर से अधिक हुआ: केंद्र सरकार

सरकार ने कहा है कि इस वर्ष खरीफ फसल का बुआई क्षेत्र बढकर एक हजार अट्ठासी लाख हेक्टेयर से अधिक हो गया है। कृषि मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार धान और मोटे अनाजों का बुआई क्षेत्र पिछले वर्ष की तुलना में काफी अधिक हो गया है। धान का बुआई क्षेत्र 392 लाख हेक्टेयर से बढ़कर 403 लाख हेक्टेयर से अधिक ...

September 11, 2023 7:38 PM

नीदरलैंड, भारत के साथ आर्थिक सहयोग बढ़ाने को लेकर इच्छुक है: प्रधानमंत्री मार्क रूट

नीदरलैंड के प्रधानमंत्री मार्क रूट ने कहा है कि उनका देश भारत के साथ आर्थिक सहयोग बढाने का इच्‍छुक है। कर्नाटक के बेंगलुरु में मुख्‍य कार्यकारी अधिकारियों की गोलमेज बैठक में श्री रूट ने कहा कि नीदरलैंड की 25 कंपनियों का कर्नाटक में होने वाले निवेश में 9 प्रतिशत योगदान है। उन्होंने कहा कि कर्नाटक शेल...

September 11, 2023 6:22 PM

केंद्रीय पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल रूस की आधिकारिक यात्रा पर रवाना

पत्तन, पोतपरिवहन और जलमार्ग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल रूस की आधिकारिक यात्रा पर आज रवाना हो गये। श्री सोनोवाल 8वें पूर्वी आर्थिक मंच में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। कल से शुरू हुई यह बैठक बुधवार तक चलेगी। यात्रा के दौरान श्री सोनोवाल रूस के सुदूर पूर्व और आर्कटिक विकास मंत्री तथा परिवहन मंत्री क...

September 11, 2023 6:12 PM

दूरसंचार विभाग ने ग्रामीण क्षेत्रों में होम ब्रॉडबैंड फाइबर कनेक्शन के विस्‍तार में इंटरनेट सेवा प्रदाताओं को उनके प्रयासों के लिए मान्यता देने की योजना की शुरू

         दूरसंचार विभाग ने ग्रामीण क्षेत्रों में होम ब्रॉडबैंड फाइबर कनेक्शन के विस्‍तार में इंटरनेट सेवा प्रदाताओं को उनके प्रयासों के लिए मान्यता देने की योजना शुरू की है। संचार मंत्रालय ने कहा है कि इस योजना के अंतर्गत एक वर्ष में ग्रामीण क्षेत्रों में अधिकतम संख्या में क...

September 11, 2023 2:24 PM

सॉवरेन गोल्‍ड बॉण्‍ड योजना 2023-24 का दूसरा चरण शुरू

सॉवरेन गोल्ड बॉण्‍ड 2023-24 की दूसरी श्रृंखला निवेश के लिए खुल गयी है। स्‍वर्ण बॉण्‍ड की खरीद 15 सितंबर तक की जा सकेगी। भारतीय रिजर्व बैंक ने स्‍वर्ण बॉण्‍ड की कीमत 5 हजार 923 रुपये प्रति ग्राम निर्धारित की है। ऑनलाइन खरीद करने वालों और डिजिटल माध्यम से भुगतान करने वालो...

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला