राष्ट्रीय

October 4, 2023 9:02 PM

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा है कि संसाधनों के प्रबंधन में कॉरपोरेट जगत की भूमिका ट्रस्टीशिप की होनी चाहिए

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा है कि संसाधनों के प्रबंधन में कॉरपोरेट जगत की भूमिका ट्रस्टीशिप की होनी चाहिए। नई दिल्ली में इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज ऑफ इंडिया के 55वें स्थापना दिवस समारोह को संबोधित करते हुए राष्ट्रपति ने कहा कि आज भारत नई ऊंचाइयों को छू रहा है। उन्‍होंने कहा कि चाहे आर्थिक...

October 4, 2023 8:53 PM

सरकार ने उज्‍ज्‍वला योजना लाभार्थियों के लिए एलपीजी सब्सिडी प्रति सिलेंडर सौ रूपये बढ़ाई

सरकार ने उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों के लिए एलपीजी सब्सिडी प्रति सिलेंडर एक सौ रुपये बढ़ा दी है। सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने बताया कि केंद्रीय मंत्रिमंडल ने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों के लिए एलपीजी सब्सिडी, दो सौ रुपये प्रति सिलेंडर से बढ़ाकर तीन सौ रुपये प्रत...

October 4, 2023 8:49 PM

views 1

सिक्किम में तीस्‍ता नदी में अचानक आई बाढ़ से राज्‍य के कई क्षेत्रों से संपर्क टूटा, राहत और बचाव कार्य जारी

मंगन जिले में, चुंगथांग टूंग पुल ढहने के कारण कटा हुआ है। चुंगथांग सिक्किम ऊर्जा बांध बह गया है, जबकि चुंगथांग शहर का 80 प्रतिशत हिस्सा गंभीर रूप से प्रभावित हुआ है, जिसमें पेयजल आपूर्ति में व्यवधान भी शामिल है। मंगन जिले में भी कई पुल ढह गए हैं, जबकि फिदांग और डिक्चू म...

October 4, 2023 8:42 PM

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल जोधपुर में सड़क, रेल, विमानन, स्वास्थ्य और उच्च शिक्षा जैसे क्षेत्रों की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल जोधपुर में सड़क, रेल, विमानन, स्वास्थ्य और उच्च शिक्षा जैसे क्षेत्रों की करीब 5 हजार करोड़ रुपये लागत वाली कई विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे और उद्घाटन करेंगे। प्रधानमंत्री राजस्थान में स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने के लिए महत्वपूर्ण परियोजन...

October 4, 2023 8:11 PM

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने नौसेना के अद्यतन स्वदेशी कार्यक्रम- स्वावलंबन के दूसरे चरण का शुभारंभ किया

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आज नौसेना के अद्यतन स्वदेशी कार्यक्रम- स्वावलंबन के दूसरे चरण का शुभारंभ किया। नई दिल्ली में भारतीय नौसेना के नौसेना नवाचार और स्वदेशीकरण संगठन के सेमिनार 'स्वावलंबन' में उन्‍होंने कहा कि मोदी सरकार के सत्ता में आने के बाद से आत्मनिर्भरता सर्वोच्च...

October 4, 2023 5:52 PM

सरकार ने हल्‍दी और इससे बने उत्‍पादों को बढ़ावा देने के लिए राष्‍ट्रीय हल्‍दी बोर्ड के गठन को मंजूरी दी

सरकार ने हल्‍दी और इससे बने उत्‍पादों को बढ़ावा देने के लिए आज राष्‍ट्रीय हल्‍दी बोर्ड के गठन को मंजूरी दे दी है। यह बोर्ड हल्‍दी से जुड़े मुद्दों और मसालों के बोर्ड तथा अन्‍य सरकारी एजेंसियों के साथ बेहतर समन्‍वय स्‍थापित करेगा। केंद्रीय संस्‍कृति और पर्यटन मंत्री जी. किशन रेड्डी ने नई दि...

October 4, 2023 1:51 PM

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल मध्य प्रदेश और राजस्थान में कई विकास परियोजनाओं का शुभारंभ करेंगे

प्रधानमंत्री राजस्थान में स्वास्थ्य बुनियादी ढांचा मजबूत करने की महत्वपूर्ण परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे। इनमें जोधपुर के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में 350 बिस्तरों के ट्रॉमा सेंटर और गहन देखभाल ब्लाक तथा पूरे राज्य में प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत स्वास्थ्य बुनियादी ढांचा मिशन के तहत सात देखभ...

October 4, 2023 12:44 PM

राष्ट्रीय निवेश और अवसंरचना कोष तथा जापान बैंक फॉर इंटरनेशनल कॉपरेशन ने 60 करोड़ डॉलर का भारत-जापान कोष शुरु करने के लिए समझौता किया

राष्ट्रीय निवेश और अवसंरचना कोष तथा जापान बैंक फॉर इंटरनेशनल कॉपरेशन - जेबीआईसी ने साठ करोड़ डॉलर का भारत-जापान कोष शुरू करने के लिए समझौता किया है। यह संयुक्त पहल जलवायु और पर्यावरण के क्षेत्र में भारत-जापान के बीच सहयोग और निवेश को बढ़ावा देगी।     वित्त मंत्रालय के अनुसार भारत सरकार इस ...

October 4, 2023 10:03 AM

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने डोमिनिकन गणराज्य की उपराष्ट्रपति राक्वेल पेना से भेंट की

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने कल शाम नई दिल्ली में डोमिनिकन गणराज्य की उपराष्ट्रपति राक्वेल पेना से भेंट की। दोनों नेताओं ने भारत और डोमिनिकन गणराज्य के बीच आपसी संबंधों, विशेष रूप से व्यापार और वाणिज्य, शिक्षा, प्रतिरक्षा और नवीकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में संबंध बढ़ाने के उप...

October 4, 2023 8:27 AM

केंद्र ने नेशनल लिबरेशन फ्रंट ऑफ त्रिपुरा, ऑल त्रिपुरा टाइगर फोर्स और संबंधित गुटों को गैर कानूनी गतिविधि निरोधक अधिनियम के तहत अवैध संगठन घोषित किया

केंद्र सरकार ने नेशनल लिबरेशन फ्रंट ऑफ त्रिपुरा, ऑल त्रिपुरा टाइगर फोर्स और संबंधित गुटों को गैर कानूनी गतिविधि रोकथाम अधिनियम के तहत अवैध संगठन घोषित किया है। गृह मंत्रालय ने इन संगठनों पर पांच वर्ष के लिए प्रतिबंध लगाया है। मंत्रालय ने बताया कि सरकार का मानना है कि इनकी गतिविधियां देश की संप्...

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला