स्टेट न्यूज़

September 21, 2023 7:24 AM

मध्‍य प्रदेश में आदि शंकराचार्य की 108 फुट ऊंची प्रतिमा का आज किया जाएगा अनावरण

अद्वैत वेदांत दर्शन के संस्थापक आदि शंकराचार्य की 108 फुट ऊंची प्रतिमा का आज मध्‍य प्रदेश के ओंकारेश्वर में अनावरण किया जाएगा। यह प्रतिमा विभिन्‍न धातुओं से बनी है, इसमें आदि शंकराचार्य को 12 वर्ष की आयु में दर्शाया गया है, क्योंकि उन्‍होंने इसी आयु में ज्ञान प्राप्‍त किया था। मुख्‍यमंत्री...

September 20, 2023 9:15 PM

मणिपुर में आज तेज बारिश और बिजली गिरने से पांच किसान गंभीर रूप से घायल

मणिपुर में आज तेज बारिश और बिजली गिरने से पांच किसान गंभीर रूप से घायल हो गए।  ये किसान बिष्णुपुर जिले के केइमांग लुकोन में खेत में काम कर रहे थे। इनमें से एक किसान की हालत गंभीर बताई जा रही है और उसे इंफाल के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

September 20, 2023 9:12 PM

महाराष्‍ट्र के मुंबई में कई परिवार और कुछ सार्वजनिक पंडाल आज भगवान गणेश को विदाई दे रहे हैं

महाराष्ट्र के मुंबई में कई परिवार और कुछ सार्वजनिक पंडाल आज भगवान गणेश को विदाई दे रहे हैं। डेढ़ दिन की पूजा के बाद गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन पूरे मुंबई में चल रहा है। शाम छह बजे तक छह हजार नौ सौ साठ से अधिक प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। ग्रेटर मुंबई नगर निगम के अनुसार इनमें से करीब तीन हजार मूर्ति...

September 20, 2023 9:08 PM

मणिपुर के सत्तारूढ़ भाजपा विधायकों ने आज नई दिल्‍ली में रक्षा मंत्री से मुलाकात की और उन्हें हिंसा प्रभावित राज्य की स्थिति से अवगत कराया

     मणिपुर के सत्तारूढ़ भाजपा विधायकों ने आज नई दिल्‍ली में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात की और उन्हें हिंसा प्रभावित राज्य की स्थिति से अवगत कराया। विधायकों ने श्री सिंह से मणिपुर में भारत-म्यांमा सीमा पर बाड़ लगाने का काम पूरा करने और पड़ोसी देश से घुसपैठ रोकने के लिए कदम उठा...

September 20, 2023 9:02 PM

असम के जोरहाट जिले में सड़क दुर्घटना में दस लोगों की मृत्यु

असम में जोरहाट जिले में आज एक भीषण सड़क दुर्घटना में दस लोगों की मृत्‍यु हो गई। यह घटना मारियानी इलाके में उस समय हुई जब एक वाहन, एक ट्रक से टकरा गया जिसके बाद दोनों वाहन दो सौ फुट गहरी खाई में जा गिरे। पुलिस मौके पर पहुंची और तुरंत बचाव अभियान शुरू किया।

September 20, 2023 8:07 PM

दिल्‍ली मौसम

   राजधानी में आज अधिकतम तापमान 37 दशमलव दो डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो सामान्‍य से तीन डिग्री अधिक था, वहीं न्‍यूनतम तापमान दो डिग्री सेल्सियस बढ़कर 26 दशमलव 6 डिग्री सेल्सियस रहा।      मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान दिल्‍ली के ...

September 20, 2023 7:28 PM

गुजरात सरकार ने आज राज्य में एक हजार 95 करोड़ रुपये के निवेश के लिए पांच समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर किए

  गुजरात सरकार ने आज राज्य में एक हजार 95 करोड़ रुपये के निवेश के लिए पांच समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर किए। इससे आने वाले वर्षों में राज्य में लगभग एक हजार दो सौ तीस रोजगार के अवसर सृजित होंगे। हमारे संवाददाता ने बताया है कि समझौता ज्ञापन पैकेजिंग, प्लास्टिक, कपड़ा, नवीकरणीय ऊर्...

September 20, 2023 7:24 PM

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने महिला आरक्षण विधेयक – नारी शक्ति वंदन विधेयक का समर्थन किया है

     बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने महिला आरक्षण विधेयक - नारी शक्ति वंदन विधेयक का समर्थन किया है। पटना में संवाददाताओं से बातचीत में श्री कुमार ने कहा कि वह अपने युवा दिनों से ही लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में महिला उम्मीदवारों को आरक्षण प्रदान करने के समर्थक रहे हैं। उन्‍होंने...

September 20, 2023 2:11 PM

झारखंड में कुर्मी समुदाय ने अनिश्चित काल के लिए रेल रोको आंदोलन आज से शुरू किया

झारखंड में आज से कुर्मी समुदाय द्वारा अनिश्चित काल के लिए रेल रोको आंदोलन शुरू किया गया है। कुर्मी समुदाय के सदस्‍य अपने आप को अनुसूचित जनजाति की सूची में शामिल करने की मांग कर रहे हैं। कलकत्‍ता उच्‍च न्‍यायलय द्वारा इस आंदोलन पर प्रतिबंध लगाए जाने के बाद कुर्मी समुदाय ने पश्चिम बंगाल में इस आन्‍दोल...

September 20, 2023 2:03 PM

नासिक के प्याज व्यापारियों ने आज से सभी 17 कृषि उत्‍पाद विपणन समितियों में प्‍याज की नीलामी बंद की

 महाराष्ट्र के नासिक जिले के प्याज व्यापारियों ने आज से सभी 17 कृषि उत्‍पाद विपणन समितियों में प्‍याज की नीलामी बंद कर दी है। वे निर्यात शुल्क वृद्धि को वापस लेने, पूरे देश में एक समान कमीशन देने और नेफेड तथा एनसीसीएफ को कृषि उत्पाद बाजार समितियों यानी एपीएमसी में प्याज की खरीद करने क...

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला