September 4, 2023 7:51 AM
मऊ जिले में राज्यसभा घोसी सीट के उपचुनाव के लिए प्रचार समाप्त हुआ
उत्तर प्रदेश के मऊ जिले में राज्यसभा घोसी सीट के उपचुनाव के लिए प्रचार कल समाप्त हो गया। इस सीट पर कल मतदान कराया जाएगा।
प्ले ऑडियो
September 4, 2023 7:51 AM
उत्तर प्रदेश के मऊ जिले में राज्यसभा घोसी सीट के उपचुनाव के लिए प्रचार कल समाप्त हो गया। इस सीट पर कल मतदान कराया जाएगा।
September 3, 2023 9:10 PM
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने युवाओं के बीच स्वस्थ जीवन शैली और मादक पदार्थों का सेवन रोकने के प्रयासों के लिए साइक्लोथान के माध्यम से फिट हरियाणा अभियान की शुरूआत की। पहली सितम्बर से शुरू हुई यह साइकिल यात्रा पूरे राज्य से गुजरेगी और 25 सितम्बर को करनाल में समाप्त होगी। यह साइक...
September 3, 2023 9:02 PM
मौसम विभाग ने आज से ओडिशा, तटीय आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और केरल में तेज से बहुत तेज बारिश का अनुमान व्यक्त किया है। विभाग ने कहा कि आज गंगीय पश्चिम बंगाल में और अगले तीन दिनों के दौरान ओडिशा में छिटपुट वर्षा होने की संभावना है। इसमें यह भी कहा गया है कि कल तटीय आंध्र प्रदेश में, अगले दो दिनों...
September 3, 2023 8:20 PM
केंद्रशासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर के पुलिस महानिदेशक दिलबाग सिंह ने आज सीमावर्ती जिलों राजौरी और पुंछ में मौजूदा सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने विशेषकर सीमा पार से घुसपैठ के प्रयासों, नार्को व्यापार और ड्रोन गतिविधियों का भी जायजा लिया। हमारे संवाददाता ने खबर दी है कि पुलिस प्...
September 3, 2023 7:49 PM
राजधानी में आज दिन में तेज धूप खिली रहने और उमस के चलते लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ा। आज का अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 37 दशमलव दो डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 25 दशमलव पांच डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घं...
September 3, 2023 7:45 PM
दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन से मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले चार तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से एक सौ 60 किलोग्राम मात्रा में डोडा पोस्त और मादक पदार्थ की आपूर्ति में इस्तेमाल किए जाने वाले दो वाहनों को जब्त किया है। दिल्ली पुलिस के विशेष आयुक्त रवीं...
September 3, 2023 7:22 PM
असम में अपराध जांच विभाग - सीआईडी ने बजाली जिले में हुए एक कथित जबरन वसूली मामले में राज्य पुलिस के छह कर्मियों और एक बिचौलिए को गिरफ्तार किया है। पुलिस सूत्रों ने गुवाहाटी में बताया कि उनमें से 4 को कल गिरफ्तार किया गया था, जबकि एक अपर पुलिस अधीक्षक रैंक के अधिकारी सहित 3 पुलिसकर्मियों को आज गिर...
September 3, 2023 7:17 PM
भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने आज राजस्थान में वणेश्वर धाम से भाजपा की दूसरी परिवर्तन यात्रा का उद्घाटन किया। इस अवसर पर श्री शाह ने कहा कि परिवर्तन यात्रा के पूरा होने के साथ ही गहलोत सरकार की विदाई तय हो जायेगी। श्री शाह ने द्रविड मुनेत्र कष्गम के प्...
September 3, 2023 4:38 PM
भारतीय जनता पार्टी ने उत्तर प्रदेश में राज्यसभा के उपचुनाव के लिए राज्य के पूर्व उप-मुख्यमंत्री डाक्टर दिनेश शर्मा को पार्टी का उम्मीदवार घोषित किया है। उपचुनाव के लिए नामांकन भरने का अंतिम दिन मंगलवार है और मतदान 15 सितम्बर को होगा। राज्यसभा की इस सीट पर निवर्तमान सांसद भाजपा के हरद्...
September 3, 2023 4:30 PM
हिमाचल प्रदेश में शिमला जिले के रोहड़ू अनुमंडल के टिक्कर क्षेत्र में कल रात दरोटी गांव के एक घर में भीषण आग लगने से 14 घर आग की चपेट में आ जाने के कारण 21 परिवार बेघर हो गए। सभी घर लकड़ी से बने होने के कारण आग तेजी से फैल गई। आग लगते ही लोगों ने जान बचाने के लिए ...
कोई पोस्ट नहीं मिला
गोपनीयता नीति | कॉपीराइट © 2026 न्यूज़ ऑन एयर। सर्वाधिकार सुरक्षित
आखरी अपडेट: 20th Feb 2026