June 28, 2024 10:46 AM
भारतीय जनता पार्टी ने जारी किया चुनाव प्रचार गीत
गुजरात में जैसे-जैसे मतदान की तारीख नजदीक आ रही है, प्रचार में तेजी आनी शुरू हो गई है। इस बीच भारतीय जनता पार्टी सांसद और भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार रवि किशन ने गुजराती-भोजपुरी का मिक्स रैप सॉन्ग तैयार किया है। इस गाने को आज सोशल मीडिया पर रिलीज किया गया है। इसके बोल हैं...गुजरात मा प्रेम छे, कारण की गुजरात मा मोदी छे...रवि किशन ने अपने खास अंदाज में इस गीत में विकास के साथ ही गांधी और सरदार पटेल की विरासत का जिक्र किया है। इसी तरह सोमनाथ और द्वारका का भी जिक्र किया गया है।