September 16, 2025 3:33 PM

अंतर-मंत्रालयी केंद्रीय दल आज उत्तरी सिक्किम के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का सर्वेक्षण और नुकसान के आकलन में जुटी

गृह मंत्रालय के संयुक्त सचिव अनंत किशोर सरन के नेतृत्व में अंतर-मंत्रालय केंद्रीय टीम आज उत्तरी सिक्किम के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का सर्वेक्षण और नुकसान का आकलन कर रही है। संयुक्त सचिव के साथ विद्युत मंत्रालय के निदेशक आरके मीना, जल शक्ति मंत्रालय के कार्यकारी अभियंता शाश्वत राय और सिक्किम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के निदेशक प्रभाकर राय भी मौजूद हैं। इससे पहले वित्तीय सहायता पर टीम ने कहा कि राज्य की अल्पकालिक और तात्कालिक आवश्यकताओं को प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने सामान...