June 10, 2024 7:18 PM
हमास आतंकियों के हमले के तीन दिन बाद इजरायल ने गजा सीमा पर फिर से नियंत्रण करने का दावा किया
इजरायल ने हमास आतंकियों के देश में घुसकर हमले के तीन दिन बाद गजा सीमा पर फिर से नियंत्रण करने का दावा किया है। इजरायल की सेना उन स्थानों पर बारूदी सुरंग बिछा रही है, जहां से घुसकर हमास आतंकियों ने हमला किया। इजरायल का यह बयान हमास के ठिकानों पर हाल के हवाई हमलों के बाद आया है। इससे पहले हमास ने चेतावनी दी थी कि बिना बताये फिलिस्तीन के नागरिकों के घरों को निशाना बनाया गया, तो इजरायली बंधकों की हत्या कर दी जाएगी। इजरायल की सेना ने कहा है कि कल कोई भी आतंकवादी सीमा पार कर देश...